न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : किराया मांगने पर युवक ने कर डाली अपने दोनों रूममेट्स की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

23 वर्षीय युवक ने अपने दो रूममेट्स की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि वे उस पर उस वक्त का किराया देने का दबाव बना रहे थे जिस समय वह अपने घर गया हुआ था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Sep 2020 5:37:13

दिल्ली : किराया मांगने पर युवक ने कर डाली अपने दोनों रूममेट्स की हत्या, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

अक्सर हमारे सामने ऐसे मामले आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि कोई कैसे जरा सी बात पर किसी का खून कर सकता हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में जहां एक 23 वर्षीय युवक ने अपने दो रूममेट्स की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि वे उस पर उस वक्त का किराया देने का दबाव बना रहे थे जिस समय वह अपने घर गया हुआ था। आरोपी शकीर यूपी के अमरोहा गांव का रहने वाला था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी शकीर आजम(45) और आमिर हसन(46) के साथ एक किराए के फ्लैट में रहता था।

इस फ्लैट का किराया 4000 रुपये था और आजम व आमिर इसमें 1994 से रह रहे थे। इस साल की शुरुआत में शकीर अपने गांव चला गया था और वहां चार माह रहा। वह 15 दिन पहले ही दिल्ली आया था। जब वह अपने गांव से लौटकर आया तो उसके रूम मेट्स ने उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वह उन चार महीनों का भी किराया दे जब वह गांव में था। इसके बाद तीनों में बहस हो गई और आरोपी का कहना है कि उसके रूम मेट्स ने उसे प्रताड़ित किया। इसकी वजह से शकीर उनसे बदला लेना चाहता था।

30-31 अगस्त की रात को जब उसके रूम मेट्स सो रहे थे तो उसने उनका कत्ल कर दिया और फरार हो गया। पश्चिम दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि पुलिस को एक कॉल मिली थी और जब वह वहां पहुंचे तो आजम और आमिर की लाश उन्हें मिली।

मौके पर अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। ख्याला पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में शकीर को मुख्य आरोपी माना गया और वह फरार था। तीनों ही आसपास के इलाके में लहसुन बेचते थे। पुलिस ने शकीर की खोज में कई टीमें लगाईं और एक टीम उसके गांव भेजी जहां से उसे गिरफ्तार किया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत