कल रात को एक पीसीआर काॅल आई जिसमें क़रीब 6 लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौराà¤
पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शनिवार-रविवार की देर रात करीब 1 बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि कुछ लोगों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास सुना गया है इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने दो युवक तीन महिला के साथ एक बाइक पर मिले बाइक सवार इन लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी और इस बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।













