Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या दिल्ली में एक बार फिर लगेगा लॉकडाउन?, स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने दिया ये जवाब

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कदम ने एक बार फिर से लोगों में दहशत कायम कर दी है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Nov 2020 12:42:52

क्या दिल्ली में एक बार फिर लगेगा लॉकडाउन?, स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने दिया ये जवाब

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कदम ने एक बार फिर से लोगों में दहशत कायम कर दी है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। क्या दिल्ली में फिर से लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा सकता है? क्या बाज़ार बंद करने का कदम उठाया जा सकता है? इन्हीं सब सवालों को देखते हुए आज दिल्ली सरकार (Delhi Government) के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने बड़ा बयान दिया है।

न्यूज18 इंडिया की खबर के अनुसार लॉकडाउन से जो फायदा लेना है वो मास्क से भी लिया जा सकता है। इसकी वजह वैज्ञानिक है। सबसे कम पॉजिटिविटी हॉस्पिटल के स्टाफ को है। क्योंकि वो प्रोटेक्शन ले रहे हैं। इसलिए लॉकडाउन लगाने का कोई चांस नहीं है।

बता दे, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 3,235 नए मामले सामने आए। अब राजधानी में कोविड-19 मरीजों की संख्‍या बढ़कर 4.85 लाख से अधिक हो गई। इस दौरान 95 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 7,614 हो गई।
दिल्ली में क्या बाजार बंद किये जा सकते हैं? इस सवाल के बारे में स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन का कहना है, देखिए इसके बारे में कोई समीक्षा नहीं की गई है। अब फेस्टिवल जा चुके हैं। भीड़ कम हो जाएगी। फिर भी मैं कहूंगा थोड़ा डर रखिये और मास्क ज़रूर लगाएं। वैसे दिल्ली में तीसरी वेव निकल चुकी है। पहली वेव जून, दूसरी सितंबर और तीसरी वेव अभी आयी थी। तीसरा पीक जा चुका है। पॉजिटिविटी 15% आयी थी वो दोबारा नहीं आएगी। आज मैं कह सकता हूं पीक जा चुका है।

छठ पूजा पर दिया यह तर्क

नियम और कड़े करने की बात पर सतेन्द्र जैन ने कहा कि मास्क ना लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिग का पालन ना करने वालों पर और सख्ती की जाएगी। बीते दिनों 45 करोड़ रुपये के चालान किये गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि छठ पूजा में सबको एक साथ तालाब में उतरना होता है। अगर 5 लोग पॉजिटिव हुए तो सब पॉजिटिव हो जाएंगे। इतना बड़ा रिस्क नहीं ले सकते।

आपको बता दे, दिल्ली में सार्वजनिक जगह पर छठ पूजा का आयोजन न करने का निर्देश दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि सभी अपने घरों में ही छठ पूजा करें। उधर, दिल्ली में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी से निपटने के लिए केंद्र ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही 300 अतिरिक्त आईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा दिल्‍ली में हर रोज होने वाले आरटीपीसीआर जांच की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि दिल्ली के नगर निगमों के तहत आने वाले कुछ अस्पतालों को समर्पित कोविड अस्पतालों में बदला जाएगा और मानव बल की कमी से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को तैनात किया जाएगा। शाह ने कहा कि केंद्र अधिक जानें बचाने के लिए दिल्ली को ऑक्सीजन, ‘हाई फ्लो नेजल कैनुला’ और अन्य स्वास्थ्य उपकरण भी प्रदान करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका