दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में एक इमारत में शुक्रवार दोपहर बाद भीषण आग लग गई। आग दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की इमारत में लगी है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इतना ही नहीं आग की लपटों को देखते हुए 60 फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशें चल रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।
Delhi: A fire breaks out at Directorate General of Health Services (DGHS) Office, Karkardooma. Total 22 fire tender at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/NwTClOHMWx
— ANI (@ANI) July 5, 2019














