न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस को केजरीवाल सरकार ने दिया झटका, ठुकराई स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग

9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की मांग को केजरीवाल सरकार ने खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन के कारण अस्थाई जेल की मांग की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Nov 2020 2:33:50

दिल्ली पुलिस को केजरीवाल सरकार ने दिया झटका, ठुकराई  स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग

9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की मांग को केजरीवाल सरकार ने खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन के कारण अस्थाई जेल की मांग की थी। दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों की मांग जायज है, ऐसे में उन्हें जेल में डालना ठीक नहीं है।

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसानों की मांग जायज है और उनका प्रदर्शन अहिंसक तरीके से हो रहा है। शुक्रवार सुबह ही किसान बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर आ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी शुरू की थी।

दरअसल, बड़ी संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर हैं और राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार से कुल 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की इजाजत मांगी थी। ताकि अगर किसान दिल्ली में इकट्ठा होते हैं तो उनपर एक्शन लिया जा सके। पुलिस कोरोना संकट का हवाला देते हुए दिल्ली में भीड़ इकट्ठा करने से रोकना चाह रही है इसलिए किसानों के लिए अस्थाई जेल बनाने की मांग थी।

दिल्ली पुलिस की इस अपील के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है। AAP नेता राघव चड्ढा का कहना है कि वो राज्य सरकार से अपील करते हैं कि पुलिस की इस अपील को ठुकरा दें। राघव ने कहा कि किसानों को उनकी बात रखने का हक है और उनके साथ किसी मुजरिम की तरह बर्ताव नहीं किया जा सकता है।

साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा जा रहा है।

वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि अब किसानों को सिंधु बॉर्डर पार करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की एक टीम किसानों के साथ ही रहेगी और उनपर नज़र बनाए रखेगी।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की किसानों से शांति की अपील। उन्होंने कहा कि किसान सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें।

बीते दिन भी जब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर पानी की बौछारें मारी गई तो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर विरोध दर्ज करवाया था और केंद्र के कृषि कानूनों का भी विरोध किया था। AAP ने संसद में भी इन कानूनों का विरोध किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब