न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / प्रॉपर्टी के लिए भाई ने की सगे भाई की हत्या, लोहे के बक्से में डालकर नहर में बहा दिया शव, गिरफ्तार

प्रॉपर्टी के विवाद के चलते भाई ने अपने सगे भाई की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना दिल्ली से सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 11:54:30

दिल्ली / प्रॉपर्टी के लिए भाई ने की सगे भाई की हत्या, लोहे के बक्से में डालकर नहर में बहा दिया शव, गिरफ्तार

प्रॉपर्टी के विवाद के चलते भाई ने अपने सगे भाई की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना दिल्ली से सामने आई है। भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसका शव लोहे के बॉक्स में रखकर मुनक नहर में ठिकाने लगा दिया और खुद ही थाने पहुंचकर भाई के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। भाई के लापता होने के पोस्टर भी छपवा दिए थे। अब पुलिस ने भाई की हत्या के आरोप में उसके भाई को ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक झा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान दिलीप झा के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पुलिस ने 15 अक्टूबर को हैदरपुर वाटर प्लांट में एक लोहे के बॉक्स में पड़ी युवक की लाश बरामद की थी। युवक ने जो पैंट पहन रखी थी, उस पर एक दर्जी का स्टीकर लगा था जो बादली इलाके के एक दर्जी यादव एंड संस टेलर लिखा हुआ था। पुलिस ने टेलर से पूछताछ की, जिसमे ये सामने आया कि मृतक युवक इलाके का ही रहने वाला था। थाने में लिखी गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला गया, जिसके बाद राजा विहार में परिवार के साथ रहने वाले विवेक झा को बुलाया गया। अपने भाई सतीश झा के साथ पहुंचे विवेक ने शव की शिनाख्त अपने भाई दिलीप झा के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई।

प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद

पुलिस ने हत्या को लेकर जब विवेक से पूछताछ की तो उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया। इस बीच पुलिस ने पिछले दो महीने से अपने मायके बिहार के मुजफ्फरपुर में रह रही दिलीप की पत्नी खुशबू से पूछताछ की तो पता चला कि उसका अपने भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। खुश्बू ने बताया कि दिलीप की कई बार भाइयों से हाथापाई तक हो चुकी थी। दिलीप की पत्नी ने पुलिस को यह भी बताया कि दिलीप ने 14 अक्टूबर को उसे फोन किया था और विवादों को लेकर बात की थी।

पुलिस के मुताबिक पत्नी के बयान के बाद विवेक से पूछताछ की गई तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। विवेक ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की रात 11 बजे उसने शराब पी रखी थी। उसका दिलीप से झगड़ा हुआ था। हाथापाई के दौरान उसने दिलीप की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने शव को लोहे के एक छोटे से बक्से में डालकर बाहर निकाला और अपनी ऑटो से मुनक नहर में डालकर वापस आ गया था। इसके बाद उसने बादली थाने में भाई की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती