Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : सरेआम दो युवकों पर चाकू से किए कई वार, देखते रहे लोग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिल्ली में दो लड़कों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों ही लड़के घायल हो गए हैं। यह घटना 15 नवंबर की सुबह की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Nov 2020 10:12:14

दिल्ली : सरेआम दो युवकों पर चाकू से किए कई वार, देखते रहे लोग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली के ठीक दूसरे दिन दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना 15 नवंबर की सुबह की है। दिल्ली में दो लड़कों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों ही लड़के घायल हो गए हैं। घटना दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के आजादपुर की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि घायल युवक सड़क पर ही तड़पता रहा लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक दोनों लड़कों पर चाकू से हमला करते हैं। जिसमें कुछ लड़के घायल युवक को सड़क पर घसीट रहे हैं और उसके बाद एक के बाद एक चाकू से कई वार कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़के फरार हो गए।
बताया जाता है कि 19 साल के शिवम ओर मोहित नाम के युवक घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। शिवम घर से कुछ दूर ही निकला था कि कुछ लड़कों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपी लड़कों ने पहले शिवम को सड़क पर घसीटा और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में शिवम बुरी तरह से घायल हो गया। बदमाशों ने मोहित को भी चाकू मारा, जिसे उपचार के लिए पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में हालात खराब होते देख कश्मीरी गेट के सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार सोमप्रकाश और सूरज कुमत ने बताया कि दिवाली की रात शिवम और कुछ लड़कों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिस वजह से ओमप्रकाश और सूरज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है और झगड़े की असली वजह क्या है इसकी भी जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका