न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में 24 घंटे में मिले 4,906 नए मरीज, मरने वालों का कुल आंकड़ा 9 हजार के पार

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन 5 हजार से कम कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और आज रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 4,906 नए केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Nov 2020 11:15:37

दिल्ली में 24 घंटे में मिले 4,906 नए मरीज, मरने वालों का कुल आंकड़ा 9 हजार के पार

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन 5 हजार से कम कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और आज रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 4,906 नए केस सामने आए। यही नहीं दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पॉजिटिविटी रेट 8% के नीचे रही और यह 7.64% दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 68 मरीजों की मौत हुई। हालांकि राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 हजार को पार कर गई है।

दिल्ली में इस समय 35,091 एक्टिव केस हैं जो 2 नवंबर के बाद सबसे कम संख्या है। दिल्ली में रिकवरी रेट 92.2% तक पहुंच गई है तो एक्टिव मरीज 6.19% रह गए हैं। इस बीच यहां पर डेथ रेट 1.6% है। पिछले 24 घंटें में दिल्ली में 64,186 टेस्ट हुए जिसमें 29,839 RT- PCR टेस्ट और 34,347 एंटीजन टेस्ट हुए। इस तरह से अब तक कुल 62,37,395 टेस्ट हो चुके हैं।

दिल्ली में संक्रमण के कुल 5,66,648 मामले दर्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 6,325 मरीज ठीक हुए जिससे अब तक कुल 5,22,491 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस दौरान 68 मरीजों की मौत हुई और अब तक दिल्ली में 9,066 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहे सुधार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर कहा, 'कोरोना केस और मौतों की संख्या में और कमी आई है। 7 नवंबर से नीचे चला गया है। दिल्ली सरकार बहुत मेहनत कर रही है। हमारे डॉक्टर, नर्स और अन्य सभी कोरोना योद्धा चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप सभी सावधानियों का पालन करते रहें।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर