Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Corona Vaccination Update:आज कोरोना का टीका लगवाएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकनायक अस्पताल में टीका लगवाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सुबह 9:30 बजे अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 9:26:25

Delhi Corona Vaccination Update:आज कोरोना का टीका लगवाएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

देश में अब तक 1 करोड़ 54 लाख 61,000 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 67.75 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज लगाया गया है, जबकि 28.25 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। इसी तरह 57.62 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला डोज लगाया गया है, जबकि 3,277 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। गंभीर बीमारी वाले 45 से 60 साल के 1.04 लाख और 60 साल से अधिक उम्र के 8.44 लाख लोगों को वैक्सीन अब तक लगाई जा चुकी है। वहीं, आज गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकनायक अस्पताल में टीका लगवाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सुबह 9:30 बजे अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचेंगे।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कुल 25 हजार 54 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 13 हजार 794 बुजुर्ग शामिल रहे। इससे लगातार दूसरे दिन भी टीका लगवाने वालों में बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा रही। बुधवार को 20 हाजर 858 लोगों ने टीके की पहली डोज ली। इनमें 66.13% बुजुर्ग हैं। 45 साल से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित 1 हजार 625 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों में 3 हजार 364 व स्वास्थ्य कर्मियों में 2 हजार 75 लोगों ने टीका लगवाया। बुधवार को कुल 25 हजार 054 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें 4 हजार 196 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली। वहीं, सिर्फ 4 लोगों में ही दुष्प्रभाव देखे गए।
बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के RR हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। उनके साथ उनकी बेटी भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टर्स और नर्स को धन्यवाद भी कहा।

इससे पहले बुधवार को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव व सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने भी ओखला स्थित फोर्टिस एस्कार्ट हर्ट इंस्टीट्यूट पहुंचकर टीका लगवाया। यहां पर बता दें कि पिछले साल हार्ट अटैक आने के चलते उनकी सर्जरी भी की गई थी।

वहीं, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर हर अदालत में टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की है। अब सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र और 45 से 59 साल तक के गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति के लिए टीकाकरण की व्यवस्था की है। इस श्रेणी में आने वाले वकीलों के लिए सभी जिला अदालतों में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका