न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा पर बोले केजरीवाल - इससे कोई भी समाधान नहीं निकलेगा, सबका हो रहा है नुकसान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन इलाकों में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, वहां के मंदिरों और मस्जिदों से शांति बनाए रखने की अपील की जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2020 12:21:48

दिल्ली हिंसा पर बोले केजरीवाल - इससे कोई भी समाधान नहीं निकलेगा, सबका हो रहा है नुकसान

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) को लेकर शुरु हुई हिंसा में अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं। साथ ही 100 से ज्यादा घायल हैं। मंगलवार सुबह भी हालात तनावपूर्ण है। सुबह-सुबह पांच मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने हिंसा से प्रभावित इलाकों के सभी दलों के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी दिक्कतों को जनता के सामने रखा है। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील से की। केजरीवाल ने कहा हिंसा से सबका नुकसान हो रहा है। इससे कोई भी समाधान नहीं निकलेगा। हिंसा में कल किसी का भी नंबर आ सकता है। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को हिंसा में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन इलाकों में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, वहां के मंदिरों और मस्जिदों से शांति बनाए रखने की अपील की जाए।

CAA Protest : दिल्ली के मौजपुर, भजनपुरा और जाफराबाद में हुई हिंसा की तस्वीरें
दिल्लीवाले आज इन रास्तों से बचकर निकलें, ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली : मंगलवार सुबह भी हालात तनावपूर्ण, वाहन फूंके

केजरीवाल ने कहा कि जो पुलिस वाले या फिर नागरिक इस हिंसा के शिकार हुए हैं और जिनकी मौत हुई है वह सभी दिल्ली के नागरिक हैं, सब हमारे अपने लोग हैं। वह बोले- अगर हिंसा बढ़ती है तो कल किसी का भी नंबर आ सकता है। ये अच्छी स्थिति नहीं है। जिनके घर जले, जिनकी दुकानें लुटीं या फिर जिनकी गाड़ियां जला दी गईं, वह अच्छी स्थिति नहीं है।

जो आपात बैठक अरविंद केजरीवाल ने बुलाई थी, उसमें उन्होंने सभी दलों के विधायकों और विभिन्न विभाग के सीनियर ऑफिसरों से बात की, जिसमें कुछ बातें सामने आईं। केजरीवाल बोले- प्रभावित इलाकों के विधायकों के साथ बैठक के बाद सभी अस्पतालों और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को हर वक्त तैयार रहने को कहा गया है। फायर डिपार्टमेंट को कई जगहों पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है तो उनसे कहा गया है कि वह पुलिस के साथ को-ऑर्डिनेट करें और प्रभावित इलाकों तक पहुंचें।

केजरीवाल बोले कि सभी विधायकों के साथ बात करने के बाद जो सबसे अहम बात सामने आ रही है वो ये है कि पुलिस की संख्या बहुत कम है। साथ ही, पुलिस को कोई भी एक्शन लेने की ताकत नहीं हैं। कोई भी एक्शन लेने से पहले उन्हें ऊपर से मिलने वाले आदेश का इंतजार करना पड़ रहा है और आदेश ना मिलने की वजह से वह एक्शन नहीं ले पा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह अभी गृह मंत्री अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में भी इस बात को उठाएंगे।

केजरीवाल के अनुसार दिल्ली हिंसा की एक और बड़ी वजह ये सामने आ रही है कि सीमा पार से लोग दिल्ली में घुस रहे हैं। ऐसे में केजरीवाल ने पुलिस से बात कर के सभी बॉर्डर को सील करने की गुजारिश करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने चीफ सेक्रेटरी से भी बात की है कि वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर से अपील करें कि बॉर्डर एरिया को सील किया जाए।

उधर उत्तर-पूर्व दिल्ली में एहतियात के तौर पर अगले एक महीने तक धारा 144 लागू कर दिया गया है। गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में प्रभावित इलाके में अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियों को दिल्ली पुलिस की मदद के लिए तैनात किया गया है। इनमें दो कंपनियां रैपिड एक्शन फोर्स, एक सीआरपीएफ की महिला कंपनी भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका