Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC Vs RR : कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला, तुषार देशपांडे को मिली दिल्ली टीम में जगह

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 7:28:15

DC Vs RR : कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला, तुषार देशपांडे को मिली दिल्ली टीम में जगह

सीजन का 30वां मुकाबला आज दुबई में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाना हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। दिल्ली ने हर्षल पटेल की जगह तुषार देशपांडे को टीम में मौका दिया है। तुषार का यह डेब्यू मैच है। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रहीं हैं। शारजाह में खेले गए पहले मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 46 रन से हराया था। इससे पहले भी रॉयल्स टीम दिल्ली के खिलाफ लगातार 3 मैच हार चुकी है। दिल्ली ने इस सीजन में दुबई के मैदान पर अब तक 3 मैच खेले और सभी जीते हैं। जबकि राजस्थान ने यहां दो मैच खेले, जिनमें से एक जीता और एक में हार मिली है।

शारजाह में सीजन का सबसे छोटा टारगेट देकर जीती थी दिल्ली

पिछले मैच में दिल्ली ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 185 रन का टारगेट दिया था। यह शारजाह में सीजन का सबसे छोटा टारगेट था, जिसे राजस्थान हासिल नहीं कर पाई और 19।4 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हुई थी।
पॉइंट टेबल में दिल्ली दूसरे और राजस्थान छठवें नंबर पर

दिल्ली और राजस्थान अब तक 7-7 मैच खेल चुकी हैं। इनमें से दिल्ली के 5 मैच जीत के साथ 10 पॉइंट है और वह टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, राजस्थान सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी। वह 6 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर काबिज है।

बटलर, सैमसन पर रहेगी नजर

राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग टॉप-4 बल्लेबाजों पर निर्भर है। कप्तान स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, बेन स्टोक्स और संजू सैमसन पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के साथ बाकी गेंदबाजों को भी विकेट निकालने होंगे। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में स्टोक्स नहीं खेले थे। हालांकि, बाकी तीन प्लेयर भी असफल ही रहे थे।

दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में

दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्तजे, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल भी शानदार फॉर्म में हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

फॉर्म में आए शिखर

दिल्ली के बल्लेबाजी विभाग में बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन की फॉर्म में वापसी सकारात्मक संकेत हैं। वहीं, पृथ्वी साव और अय्यर पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण दिल्ली को पिछले मैच में शिमरॉन हेटमायर को बाहर करके एलेक्स कैरी को अंतिम एकादश में शामिल करना पड़ा था। यह अजिंक्य रहाणे का भी इस आईपीएल में पहला मैच था। दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में रविचंद्रन अश्विन 7.60 करोड़ और कप्तान श्रेयस अय्यर 7 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। यह मैच जीतने के साथ ही दिल्ली टॉप पर पहुंच जाएगी।

दिल्ली अकेली टीम, जो अब तक फाइनल नहीं खेली

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा है। दिल्ली ने अब तक कुल 184 मैच खेले हैं। 83 मैच में उसे जीत मिली और 100 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली का लीग में सक्सेस रेट 44.78% है। वहीं, राजस्थान ने अब तक कुल 154 मैच खेले हैं। 78 में उसे जीत मिली और 74 में उसे हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान का लीग में सक्सेस रेट 50.98% है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका