न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल वीडियो ने लौटाई बाबा के चेहरे पर खुशी, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BABAKADHABA

सोशल मीडिया में इतनी ताकत है क किसी को भी फर्श से अर्श और वापस अर्श से फर्श पर पहुंचा सकता है। ऐसे में दिल्ली में बीते दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदगी बदल दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 3:15:17

वायरल वीडियो ने लौटाई बाबा के चेहरे पर खुशी, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BABAKADHABA

सोशल मीडिया में इतनी ताकत है कि किसी को भी फर्श से अर्श और वापस अर्श से फर्श पर पहुंचा सकता है। ऐसे में दिल्ली में बीते दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदगी बदल दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) नाम की दुकान पर एक बुजुर्ग व्यक्ति रोता दिखाई दे रहा है, क्योंकि कोई भी कोरोना काल में ढाबे पर खाना खाने नहीं जाता।

24 घंटे के अंदर ही ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोग खुद उनकी मदद के लिए पहुंच गए। बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) पर मटर पनीर खाने के लिए दिल्ली वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसके अलावा वीडियो देखकर देश के कई हिस्सों से लोग उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी अपनी ओर से इनकी मदद की। सोमनाथ भारती की ओर से ‘बाबा के ढाबा’ पर जरूरी सामान दिया गया। साथ ही अब कई लोग इस जगह पर खाने और साथ ही साथ हाथ बंटाने के लिए पहुंच रहे हैं। ट्विटर और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर इन बाबा की कहानी हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रही है।

मालवीय नगर में हनुमान मंदिर के सामने बुजुर्ग दंपति अपना एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। वीडियो को @VasundharaTankh नाम के ट्विटर यूजर ने बुधवार शाम को अपने अकाउंट पर शेयर किया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। ट्विटर पर अब तक 2.3 मिलियन बार वीडियो को देखा जा चुका है।

वीडियो में बुजुर्ग अपनी हालत बयां करते हुए रो जाता है और जिसमें वीडियो शूट करने वाला उनके खाने की तारीफ करता है और लोगों को यहां आने की अपील करता है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही अब यहां लोगों का तांता लगा है।

दिल्ली के मालवीय नगर में कांता प्रसाद और बादामी देवी कई सालों से बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) चला रहे हैं। दोनों कि उम्र 80 साल से ज्यादा है। कांता प्रसाद बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी है, लेकिन कोई मदद नहीं करता और वो सारा काम खुद ही करते हैं।

कई दिग्गज मदद के लिए आए सामने

वीडियो वायरल होने के बाद कई दिग्गज मदद के लिए सामने आए हैं। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर मदद के लिए सामने आई हैं। इसके अलावा कई लोग बुजुर्ग की मदद के लिए आगे आए हैं।

आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) में खाना खाने की अपील की है। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट किया, "समय मुश्किल चल रहा है, लेकिन दिल्ली का दिल तो आज भी एक मिसाल है न? दिल्लीवालों, इस वक्त हमारे लोकल बिजनेस को आपके सपोर्ट की जरूरत है। चलिए इन आंसुओं को कल से खुशी के आंसुओं में बदलते हैं। मालवीय नगर में बाबा का ढाबा जाइए।"

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती