न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की सड़कों पर लगे पोस्टर, AAP ने गौतम गंभीर को बताया गुमशुदा

आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के प्रदूषण से संबंधित उच्च स्तरीय बैठक से अनुपस्थित रहने को लेकर हमला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Nov 2019 5:41:56

दिल्ली की सड़कों पर लगे पोस्टर, AAP ने गौतम गंभीर को बताया गुमशुदा

आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के प्रदूषण से संबंधित उच्च स्तरीय बैठक से अनुपस्थित रहने को लेकर हमला किया है। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने दिल्ली की दीवारों पर एक पोस्टर चिपकाया है जिसमें गौतम गंभीर को मिसिंग बताया गया है। पोस्टर पर गौतम गंभीर की फोटो के नीचे लिखा है- गुमशुदा (मिसिंग)। साथ ही लिखा गया है कि- क्या आपने इस आदमी को कहीं देखा है? इन्हें आखिरी बार इंदौर में अपने दोस्तों के साथ पोहा और जलेबी खाते हुए देखा गया था। कृप्या जिन्हें भी कुछ जानकारी मिले सूचित करें।

gautam gambhir,bjp mp gautam gambhir,east delhi mp,delhi pollution,aap mla praveen kumar,meeting on delhi pollution,committee on delhi pollution,news,news in hindi

दरअसल, राजधानी दिल्ली में खतरनाक स्तर पर फैले प्रदूषण को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। शुक्रवार को शहरी विकास मंत्रालय संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें गौतम गंभीर सहित कई सांसद नदारद रहे। गौतम गंभीर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में हो रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान अपने क्रिकेटर साथियों के साथ पोहा-जलेबी खाते देखे गए। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मणने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए यह हमला किया। गौतम गंभीर के बैठक से नदारद रहने पर आम आदमी पार्टी ने उनपर सीधा हमला बोला है। आप ने व्यंग्य करते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि क्या प्रदूषण को लेकर गंभीरता कमेंट्री बॉक्स तक ही सीमित है?

gautam gambhir,bjp mp gautam gambhir,east delhi mp,delhi pollution,aap mla praveen kumar,meeting on delhi pollution,committee on delhi pollution,news,news in hindi

दरअसल गौतम गंभीर हाल ही इंदौर गए हुए थे जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वे अपने क्रिकेट के दोस्तों वीवीएस लक्ष्मण और कुछ अन्य लोगों के साथ पोहा और जलेबी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से गौतम गंभीर की जलेबी खाने वाली तस्वीर को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए हैं। पार्टी ने प्रदूषण को लेकर गौतम गंभीर द्वारा आप सरकार के ऊपर लगाए गए आरोपों वाले पोस्ट भी शेयर किए हैं। अपने एक ट्वीट में पार्टी ने जानकारी देते हुए कहा है, 'शुक्रवार को होने वाली संसदीय समिति की बैठक के बारे में एक हफ्ते पहले ही सभी सदस्यों को जानकारी दी गई थी। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर होने वाली थी। लेकिन इस महत्वपूर्ण मामले पर बैठक करने के लिए पूर्वी दिल्ली के सांसद के पास समय नहीं है।' आप ने अपने ट्वीट में तंज करते हुए पूछा है कि क्या कमेंट्री बॉक्स तक ही सीमित है प्रदूषण को लेकर गंभीरता?

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गौतम गंभीर को सिर्फ प्रदूषण पर रखी गई मीटिंग में आने की वजह से निशाने पर नहीं लिया है। दरअसल गंभीर वायु प्रदूषण के मसले पर लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से केजरीवाल सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत