न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / AAP विधायक राजकुमार आनंद कोरोना (+), भाई भी संक्रमित

राजकुमार आनंद जरूरतमंदों को भोजन वितरण और अन्य मदद करने में लगे हुए थे। संभवत: उन्हें वहीं से कोरोना का संक्रमण हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 11:11:21

दिल्ली / AAP विधायक राजकुमार आनंद कोरोना (+), भाई भी संक्रमित

कोरोना से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर काम कर रही हैं। फिर भी स्थिति वैसी की वैसी ही बनी हुई है। देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। गुरुवार को पटेल नगर के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राजकुमार आनंद और उनके भाई पवन आनंद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आप नेता और विधायक राजकुमार आनंद ने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें कोई दिक्कत नहीं हैं। शुक्रवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराएंगे। बताया जा रहा है कि आप विधायक ने बुधवार को कोरोना का टेस्ट कराया था। गुरुवार को आई विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों ने बढ़ाई केजरीवाल की चिंता, उठाना पड़ा ये कदम

राजकुमार आनंद जरूरतमंदों को भोजन वितरण और अन्य मदद करने में लगे हुए थे। संभवत: उन्हें वहीं से कोरोना का संक्रमण हुआ। बता दें कि इससे पूर्व करोल बाग से विधायक विशेष रवि भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। लेकिन, उन्होंने कोरोना को मात दे दी है और अब वह स्वस्थ है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई, रेलवे ने दिल्ली में उतारी 10 आइसोलेशन कोच वाली स्पेशल ट्रेन

दिल्ली में 5 और हॉटस्पॉट बढ़े

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के साथ-साथ हॉटस्पॉट की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5 हॉटस्पॉट और बढ़ गए हैं। इसके बाद अब यह संख्या बढ़कर 163 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल 222 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है जिनमें से 59 को कोरोना मुक्त किए जाने के बाद इससे बाहर किया जा चुका है। फिलहाल 163 हॉटस्पॉट इलाके हैं जिन्हें सील किया गया है।

RSS के दफ्तर पहुंचा कोरोना

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। बुधवार को संघ के सहप्रचार प्रमुख डॉ सुनील आंबेकर और डॉ योगेंद्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके अलावा 2 बावर्ची भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।

डॉ आंबेकर का इलाज सफदरजंग हॉस्पिटल में चल रहा है। कोरोना के मामले सामने आने के बाद उदासीन आश्रम जो फिलहाल दिल्ली में संघ का दफ्तर है उसे सैनिटाइज किया गया।

अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण 23 हजार से भी ज्यादा लोगों को बीमार कर चुका है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इसमें से 9500 से भी ज्यादा लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके है, जबकि देश की राजधानी में कोरोना की वजह से 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ