न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों ने बढ़ाई केजरीवाल की चिंता, उठाना पड़ा ये कदम

कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर जिस स्कूल में बनाया जाना है, उस स्कूल के हेड ऑफ स्कूल या प्रिंसिपल को ही सारी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 8:07:08

 दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों ने बढ़ाई केजरीवाल की चिंता, उठाना पड़ा ये कदम

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की गिनती में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार के आंकड़ो पर नजर डाले तो 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1,513 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 23,645 हो गई है। 24 घंटे में 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 600 के पार हो गई है। अब तक कुल 606 लोगों ने जान गंवाई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 299 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 13,497 हैं। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1,298 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि अब सरकारी स्कूलों को कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जाएगा। फिलहाल सर्वोदय विद्यालय, सेक्टर 7, आरके पुरम को आइसोलेशन सेंटर बनाने का फैसला किया गया है।

कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर जिस स्कूल में बनाया जाना है, उस स्कूल के हेड ऑफ स्कूल या प्रिंसिपल को ही सारी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूल प्रिंसिपल संबंधित एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट को आइसोलेशन सेंटर चलाने के लिए पूरी मैन पावर उपलब्ध कराएंगे।

ऐसे होंगे स्कूल में बने आइसोलेशन सेंटर

सरकारी स्कूलों को आइसोलेशन सेंटर में जब बदला जाएगा तब वहां 24 घंटे चलने वाली आइसोलेशन फैसिलिटी के लिए पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम राउंड द क्लाक उपलब्ध रहेगी इसके साथ ही रेगुलर चेकअप और मेडिकल एग्जामिनेशन हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत करेगी। साथ ही आइसोलेशन फैसिलिटी में रहने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड भी मेंटेन रखने के आदेश भी दिए हैं। दिल्ली सरकार ने एमसीडी को भी आदेश दिए हैं कि पर्याप्त संख्या में सैनिटेशन वर्कर्स 24 घंटे परिसर की साफ-सफाई और सैनिटेशन/डिसइन्फेक्शन करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स किट्स, सर्जिकल गाउन, मास्क, गलव्स, सैनिटाइजर हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं साथ ही साथ हेल्थ प्रोटोकॉल के मुताबिक कचरा निस्तारण का व्यवस्था की जाए। वहीं, बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने की भी व्यवस्था की जाए।

इसके साथ ही आइसोलेशन सेंटर को लेकर दिल्ली सरकार ने एडीएम को आदेश दिए है। ऐसे में आइसोलेशन सेंटर के बाहर दिल्ली पुलिस को 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करने को कहा गया है। कोई भी भर्ती व्यक्ति को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।

delhi,coronavirus,delhi coronavirus,delhi isolation centre,government school,news

रेलवे ने दिल्ली में उतारी 10 आइसोलेशन कोच वाली स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे कोरोना मरीजों के इलाज में मदद के लिए भी आगे आया है। रेलवे ने कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता के लिए शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच लगा दिए हैं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार कहते हैं, 'बहुत हल्के, हल्के या कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीज को यहां भर्ती किया जा सकता है।' रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि रेलवे ने 10 आइसोलेशन कोच वाली एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली सरकार को मुहैया करा दी है। बता दे, आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन में 160 बेड की व्यवस्था है। फिलहाल आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास तैनात किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ