न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई, रेलवे ने दिल्ली में उतारी 10 आइसोलेशन कोच वाली स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे कोरोना मरीजों के इलाज में मदद के लिए भी आगे आया है। रेलवे ने कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता के लिए शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच लगा दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 7:25:58

कोरोना के खिलाफ लड़ाई, रेलवे ने दिल्ली में उतारी 10 आइसोलेशन कोच वाली स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे कोरोना मरीजों के इलाज में मदद के लिए भी आगे आया है। रेलवे ने कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता के लिए शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 10 आइसोलेशन कोच लगा दिए हैं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार कहते हैं, 'बहुत हल्के, हल्के या कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीज को यहां भर्ती किया जा सकता है।' रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि रेलवे ने 10 आइसोलेशन कोच वाली एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली सरकार को मुहैया करा दी है। बता दे, आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन में 160 बेड की व्यवस्था है। फिलहाल आइसोलेशन कोच वाली इस ट्रेन को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास तैनात किया गया है।

irctc,railways isolation coaches,delhi corona,covid-19,covid patient,piyush goel,tweet,railways tweet,quarantine in coach,indian railway,coronavirus

पहले ही तैयार कर लिए थे आइसोलेशन कोच

बता दें कि रेलवे ने कोरोना मरीजों को आइसोलेट करने के लिए ट्रेन के डिब्बों को विशेष रूप से तैयार किया है। रेलवे ने बहुत दिन पहले ही कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन कोच तैयार कर लिए थे, लेकिन अभी तक किसी राज्य ने इनकी डिमांड नहीं की थी। इसलिए ये कोच हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली समेत दिल्ली डिविजन के अलग-अलग डिपो में रखे गए थे। अब दिल्ली सरकार की मांग पर रेलवे ने पहले से तैयार 10 कोच की एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली के कोरोना मरीजों को आइसोलेट करने के लिए दे दी है।

बता दे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के बाद रेलवे ने कोविड-19 के मरीजों की देखभाल के लिए 5 हजार 231 डिब्बों को तैयार कर लिया है। फिलहाल इन डिब्बों को देश भर के 215 रेलवे स्टेशनों पर यार्ड में रखा गया है।

irctc,railways isolation coaches,delhi corona,covid-19,covid patient,piyush goel,tweet,railways tweet,quarantine in coach,indian railway,coronavirus

23 हजार से ज्यादा संक्रमित

बता दे, दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1 हजार 513 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 23 हजार 645 हो गई है। 24 घंटे में 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 600 के पार हो गई है। अब तक कुल 606 लोगों ने जान गंवाई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 299 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 13 हजार 497 हैं। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1 हजार 298 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ