न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका के JNU जाने पर बवाल, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा ये लोकतंत्र, कोई कहीं भी जा सकता है

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के जाने से विवाद खड़ा हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 4:45:37

दीपिका के JNU जाने पर बवाल, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा ये लोकतंत्र, कोई कहीं भी जा सकता है

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के जाने से विवाद खड़ा हो गया है। आपको बता दे, जेएनयू में हिंसा के शिकार हुए छात्रों से मिलने मंगलवार रात दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंची थीं। यहां पहुंचकर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मुलाकात की। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और जख्मी छात्रों का हाल जाना। दीपिका पादुकोण छात्रसंघ की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। इस दौरान जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी वहां मौजूद थे। दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं ने दीपिका की फिल्म छपाक का बॉयकाट करने की अपील की है। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि दीपिका ने टुकड़े-टुकड़े और अफजल गैंग का समर्थन किया है। इसलिए उनकी फिल्मों का बहिष्कार करें। वही इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है। जावड़ेकर ने कहा कि देश में कही भी हिंसा हो, उसकी निंदा करते हैं। विश्वविद्यालय में जहां सब लोग पढ़ने जाते हैं, वहां हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जेएनयू में जो छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा था, उसे कुछ संगठन रोक रहे हैं। ये उनका काम नहीं है। नकाबपोश बेनकाब होंगे।

दीपिका पादुकोण के इस कदम से ट्विटर यूजर्स के एक वर्ग में नाराजगी है, जिसकी वजह से दीपिका की आगामी फिल्म 'छपाक' का वे बहिष्कार कर रहे हैं। आइशी घोष से दीपिका की मुलाकात के बाद ट्विटर पर #दीपिकापादुकोण 34.8 हजार ट्वीट के साथ ट्रेंड कर रहा है।

एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण छात्रों का समर्थन करने के लिए जेएनयू में आईं। वह ग्राउंड जीरो पर हैं, यह जानने के बाद कि उन्हें आरडब्ल्यू के गुंडों का सामना करना पड़ सकता है, जो दो दिनों में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म का बहिष्कार करने का प्रयास करेंगे। आमतौर पर राजनीतिक मुद्दों पर चुप रहने वाली दीपिका का यहां आना बहुत बड़ी बात है।"

टि्वटर एक यूजर ने पोस्ट किया, 'छपाक' अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' और रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के साथ रिलीज हो रही है। 'छपाक' तब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता जब तक कि हम इसे लेकर बड़ा विवाद न खड़ा कर दें और मुफ्त में इसका प्रचार न कर दें।"

वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दीपिका के इस कदम की तारीफ की है। इस फेहरिस्त में सबसे पहले डायरेक्टर अनुराग कश्यप का नाम शामिल है। उन्होंने दीपिका के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा- किसी भी प्रजाति में फीमेल हमेशा से ही ताकतवर थी, है और रहेगी। छपाक का पहला दिन सारे शो। वो सभी लोग जो हिंसा के खिलाफ खड़े हैं उन्हें बुक माई शो पर जाना चाहिए और इन लोगों को दिखा देना चाहिए। एक साइलेंट बयान देने का समय आ गया है जो सबसे ज्यादा मारक साबित होगा।

अनुराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा- ये नहीं भूलना चाहिए कि दीपिका इस फिल्म की प्रोड्यूसर्स में से भी हैं। उन्होंने ज्यादा रिस्क उठाया है। मेरे दिल में दीपिका के लिए बेहद इज्जत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत