न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजप्रताप के तलाक के फैसले के बाद लालू को लगा सदमा, अस्पताल में कराया भर्ती

तेज प्रताप के इस फैसले के बाद लालू को सदमा लगा है और उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रांची की अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Nov 2018 12:18:13

तेजप्रताप के तलाक के फैसले के बाद लालू को लगा सदमा, अस्पताल में कराया भर्ती

तक़रीबन 5 महीने चली लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या की शादी अब टूटने के कगार पर है। तेज प्रताप ने शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। खबर है कि तेज प्रताप के इस फैसले के बाद लालू को सदमा लगा है और उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रांची की अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज प्रताप के इस फैसले से पूरा यादव परिवार सकते में है। तेज और ऐश्वर्या की शादी 5 महीने पहले ही हुई थी। इस शादी में शरीक होने के लिए लालू जेल से छुट्टी लेकर पटना पहुंचे थे। तलाक की अर्जी लगाने के तुरंत बाद तेजप्रताप अपने पिता से मिलने रांची रवाना हो गए थे लेकिन परिवार के समझाने के बाद वह गया में रुक गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप शनिवार अलसुबह ही रांची के लिए रवाना हो गए हैं। वह रिम्स अस्पताल में 11 बजे के करीब पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल तेजप्रताप का ये फैसला लालू परिवार के लिए बड़ा सदमा है। घटना की जानकारी मिलने पर रांची के अस्‍पताल में इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गहरे सदमे में चले गए हैं। दूसरी ओर तेज प्रताप को समझाने की कोशिश जारी है और पूरा परिवार ये कोशिश में लगा है कि बड़ा बेटा अपना फैसला बदल ले और शादी टूटने से बच जाए।

बता दे, तेज प्रताप ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पटना के सिविल कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। इस धारा के तहत पति या पत्नी में से कोई भी एकतरफा तरीके से तलाक मांग सकता है। अर्जी में उन्होंने अपने साथ क्रूरता होने और टॉर्चर होने का तर्क दिया है। वहीं तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने कहा, वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते। तेज प्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। उनके पिता चंद्रिका राय सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई को पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन