न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल, हिंदी में मैसेज टाइप करने पर हुआ संशय, मुकदमा दर्ज

विवाहिता के माेबाइल पर हिंदी भाषा में उसके द्वारा लिखे मैसेज काे देखकर आशंका हाेने पर पिता ने अज्ञात लाेगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 12:18:54

भीलवाड़ा : नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल, हिंदी में मैसेज टाइप करने पर हुआ संशय, मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के नारायण खेड़ा गांव की नव विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। गांव वालाें ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसके बाद विवाहिता के माेबाइल पर हिंदी भाषा में उसके द्वारा लिखे मैसेज काे देखकर आशंका हाेने पर पिता ने अज्ञात लाेगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

जिसमें पिता ने बताया कि उसकी बेटी माेबाइल पर हिंदी में मैसेज टाइप नहीं करती थी, वह अंग्रेजी भाषा का ही उपयाेग करती थी। पुलिस ने पिता की रिपाेर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रायपुर थाना के कार्यवाहक एसएचओ इंद्रजीतसिंह ने बताया कि नारायण खेड़ा निवासी किशनलाल व्यास ने दी रिपाेर्ट में बताया कि उसकी बेटी जयश्री का विवाह 25 नवंबर, 2020 को ऊचकिया के नितेश पांडया के साथ कराया था।

पिता किशन बांसवाड़ा में केटर्स का कार्य करते हैं। 22 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर बेटी के मोबाइल से एक संदेश आया। जिसमें जयश्री की तरफ से लिखा गया था कि वह मर रही है। ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं है।

मैसेज देखकर किशन के होश उड़ गए और उसने बेटी जयश्री के मोबाइल पर फोन किया, जाे बंद था। इस पर वह बांसवाड़ा से गांव नारायण खेड़ा रवाना हुआ। वहां पहुंचने से पहले ही जयश्री का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर पीहर के ही कुएं में मिला। जिसे ग्रामीणों ने निकाला, जाे रस्सी से बंधा हुआ था। उसके शरीर पर चोटाें के भी निशान मिले। बेटी का शव देखकर पिता किशनलाल सदमे में आ गए।

ग्रामीणों ने जयश्री का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवादी किशन ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ी लिखी थी। वह कभी हिन्दी में मैसेज नहीं करती थी। उसकी किसी ने हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव कुएं में फेंक दिया और ससुराल वाले सही नहीं होने का मैसेज भी किया, जबकि ससुराल वालों ने जयश्री को परेशान नहीं किया। मृतका नव विवाहिता होने से मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर