न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर हुई मासूम के साथ हैवानियत, दुष्कर्म कर सूखे कुएं में फेंका 8 साल की बच्ची का शव

शनिवार काे 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। इसके बाद बदमाश ने उसका शव गांव के सूखे कुएं में फेंक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Nov 2020 1:02:44

फिर हुई मासूम के साथ हैवानियत, दुष्कर्म कर सूखे कुएं में फेंका 8 साल की बच्ची का शव

छोटीसादड़ी के मेघपुरा गांव में शनिवार काे 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। इसके बाद बदमाश ने उसका शव गांव के सूखे कुएं में फेंक दिया। शाम करीब 5 बजे उसका शव मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को अभियुक्त के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची के पिता ने दोपहर को ही थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के पिता परिवार के साथ खेत पर गए थे। इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर को वह लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। पड़ोसियों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे की तलाश के बाद उसका शव गांव के सूखे कुएं में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव कुएं से बाहर निकाला और छोटीसादड़ी के जयचंद मोहिल अस्पताल ले गए। उसके शरीर पर चोट और घाव के निशान हैं। रस्सियों की मदद से बच्ची का शव शाम 5 बजे कुएं के बाहर निकाला गया। एसपी चुनाराम जाट का कहना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की है। फिलहाल अभियुक्त को लेकर सुराग हाथ नहीं लगा है। संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। एक से ज्यादा अभियुक्त हो सकते हैं। जो भी दोषी होगा, पुलिस उस तक पहुंच जाएगी।

डॉक्टरों ने की दुष्कर्म की पुष्टि

जयचंद मोहिल अस्पताल में डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर के अनुसार प्राथमिक रूप से बालिका के साथ दुष्कर्म के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का मानना भी यही है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव कुएं में डाला गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध अभियुक्त की तलाश

पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर बताए गए संदिग्ध अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी अभियुक्त के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की है। फिलहाल पुलिस का मानना यह है कि अपराध में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज