Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : डेढ़ साल बाद हुआ कुएं में मिले शव के राज का खुलासा, चचेरे भाई ने की थी हत्या

करीब डेढ़ साल पहले रैणी कस्बे में कुएं में राजेंद्र बैरवा का शव मिला था जिसका खुलासा अब पुलिस ने कर दिया हैं। इस मामले में चचेरे भाई ने ही युवक की हत्या की थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Mar 2021 1:18:38

अलवर : डेढ़ साल बाद हुआ कुएं में मिले शव के राज का खुलासा, चचेरे भाई ने की थी हत्या

करीब डेढ़ साल पहले रैणी कस्बे में कुएं में राजेंद्र बैरवा का शव मिला था जिसका खुलासा अब पुलिस ने कर दिया हैं। इस मामले में चचेरे भाई ने ही युवक की हत्या की थी। राजगढ़ डीएसपी ने बताया कि पुलिस काे हत्यारे तक पहुंचने में डेढ़ साल का समय लग गया। पुलिस को उस पर शक नहीं हुआ, जिन पर शक था उनका हत्या से लिंक नहीं जुड़ा। राजेंद्र की कॉल डिटेल से लोकेश पर शक हुआ। पूछताछ में उसने सच उगल दिया।
मृतक 27 वर्षीय राजेंद्र बैरवा की हत्या उसके 25 वर्षीय चचेरे भाई लोकेश मेहरा पुत्र देशराज बैरवा ने की थी। उसके मृतक की पत्नी यानी भाभी से अवैध संबंध थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 9 नवंबर 2019 काे गंगाराम बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा राजेंद्र 3-4 दिन पहले गांव के दाैजी जाेगी व गुलाब जाेगी के साथ घर से गया था। बेटे का शव कुएं में पड़ा मिला। दाैजी जाेगी, गुलाब जाेगी व लोकेश मेहरा ने उसके बेटे की हत्या कर शव काे कुएं में पटका है। बेटे की पत्नी से लोकेश के अवैध संबंंध हैं। एसपी ने बताया कि एएसपी ग्रामीण श्रीमन लाल मीणा की मॉनिटरिंग में राजगढ़ सीओ अंजली जाेरवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने लोकेश काे हिरासत में लिया। पता चला कि वह मृतक के घर अाता जाता था। मृतक राजेंद्र शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। लाेकेश भाभी का पक्ष लेता था। इससे दाेनाें एक दूसरे के नजदीक आ गए और उनके अवैध संबंध बन गए थे। मृतक राजेंद्र चाेरियां भी करता था। वह घर से बाहर रहता था। राजेंद्र काे टीबी की बीमारी भी थी। इसलिए उसकी पत्नी अपनी बहन व जीजा के पास दिल्ली जाकर पति का इलाज कराना चाहती थी। इसके लिए तीन-चार महीने उसे दिल्ली में रुकना था। राजेंद्र की पत्नी ने घटना से दाे दिन पहले यह बात अपने प्रेमी काे बताई। लाेकेश काे यह बर्दाश्त नहीं था। 5 नवंबर की शाम लाेकेश ने राजेंद्र काे सिगरेट पीने की कह गांव की तलाई की तरफ कुएं पर ले गया। राजेंद्र शराब के नशे में था, तभी लाेकेश ने चाकू से उसकी हत्या कर शव कुएं मेंं फेंक दिया। मृतक के दाे बच्चे हैं। आराेपी लाेकेश अविवाहित है और ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका