Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से किया गया हैं वार, हत्या कर फेंका गया

जयपुर के कानोता इलाके में हुआ जब हिंगोनिया पुलिया के नीचे गुरुवार शाम को सुनसान इलाके में शाम बजे एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 9:01:47

जयपुर : लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से किया गया हैं वार, हत्या कर फेंका गया

आसपास हुई आपराधिक घटनाएं आमजन की चिंता को बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसा ही कुछ जयपुर के कानोता इलाके में हुआ जब हिंगोनिया पुलिया के नीचे गुरुवार शाम को सुनसान इलाके में शाम बजे एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला। मृतक के शव पर धारदार हथियार से वार करने के कई घाव मिले है। ऐसे में पुलिस ने युवक की हत्या कर शव को फेंकने का अंदेशा जताया है। मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 साल आंकी जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। जिन्होंने साक्ष्य उठाए है। कानोता थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गुरूवार शाम करीब 4 बजे हिंगोनिया पुलिया के नीचे सड़क किनारे सूनसान जगह पर एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। तब थानाप्रभारी नरेंद्र खींचड़ मौके पर पहुंचे। मामला हत्या का नजर आने पर डीसीपी डॉ. राहुल जैन, एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी सहित एसीपी बस्सी सुरेश सांखला मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर जख्मों के कई निशान मिले है। ऐसे में हत्या कर शव को फेंकना लग रहा है। डीसीपी राहुल जैन के मुताबिक पुलिस की प्राथमिकता पहले युवक के शव की शिनाख्त करना है। इससे यह पता चल सकेगा कि वह कहां का रहने वाला है। वह क्या कामकाज करता था। उसका किन लोगों से संपर्क था। उसके मोबाइल नंबर पता चलने पर जानकारी सामने आ सकेगी कि वह आखिर में किनके संपर्क में था। फिलहाल घटनास्थल से पुलिस को युवक के पास उसका कोई मोबाइल फोन या शिनाख्त होने के कोई दस्तावेज नहीं मिले है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका