बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए मैच में हैदराबाद को सुपर ओवर में जरूर हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की और वे आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले विदेश खिलाड़ी बन गए। बता दें कि वार्नर ने कोलकाता के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। इस 47 रन के साथ वार्नर ने आईपीएल में पांच हजार रनों (5037) का आंकड़ा पार किया।
बता दें कि रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम ने भी छह विकेट खोकर 163 रन बना ली। इसके बाद मैच सुपरओवर में चला गया, जहां कोलकाता ने बाजी मार ली।
केकेआर के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने सुपर ओवर किया और 3 बॉल में ही डेविड वॉर्नर (0) और अब्दुल समद (2) को आउट कर हैदराबाद को 2 रन पर समेट दिया। जवाब में हैदराबाद के लिए सुपर ओवर राशिद खान ने डाला। केकेआर के इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक ने 4 बॉल पर 3 रन बनाकर मैच जीत लिया।