Puducherry: Centre of #CycloneNivar crossed coast near Puducherry during 11:30 pm of 25th Nov to 2:30 am of 26th Nov. It then weakened & lay as a severe cyclonic storm at 2:30 am of Nov 26. Winds in NE sector from Puducherry will gradually decrease to 65-75 kmph during next 3 hrs pic.twitter.com/pfzPJJLIYT
— ANI (@ चक्रवात निवार के कारण चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) पर विमान परिचालन कल शाम 7 बजे से आज सुबह 7 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिसे कुछ समय के लिए बढ़ा दिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक चेन्नई एयरपोर्ट अब सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। तूफान को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद कर दिया है। रेलवे ने कहा है कि जो ट्रेनें रद की गई हैं, यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस कर दिया जाएगा। यात्रा की तारीख से छह महीने के भीतर पैसे वापस लिए जा सकते हैं।
तमिलनाडु के कुड्डालोर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां बुधवार रात 8:30 से रात 2:30 बजे तक 24.6 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, पुडुचेरी में इस दौरान 23.7 सेमी बारिश हुई। यहां बारिश अभी भी जारी है। नागपट्टनम में इस दौरान 6.3 सेमी, कराईकल में 8.6 सेमी और चेन्नई में 8.9 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने गुरुवार को भी प्रभावित इलाके के लोगों से घर में रहने की अपील की है।#Puducherry continues to receive rainfall #CycloneNivar to move northwestwards and weaken further into a cyclonic storm during the next 3 hours, says India Meteorological Department (IMD) pic.twitter.com/xC3SUsn0Ro
— ANI ( निवार चक्रवात को देखते हुए तमिलनाडु के 13 जिलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है। पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्र में भी अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों समेत एक लाख से अधिक लोगों को प्रभावित इलाकों से निकालकर एक हजार राहत शिविरों में रखा गया है। प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है।













