न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018: महज 15 साल के अनीष ने शूटिंग में जीता गोल्ड, तेजस्विनी का भी 'सुनहरा' निशाना

आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 9वें दिन अब तक भारत ने शूटिंग में दो मेडल अपने नाम ​क​र लिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 10:50:43

CWG 2018: महज 15 साल के अनीष ने शूटिंग में जीता गोल्ड, तेजस्विनी का भी 'सुनहरा' निशाना

आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 9वें दिन अब तक भारत ने शूटिंग में दो मेडल अपने नाम ​क​र लिए हैं। तेजस्विनी सावंत के बाद शूटिंग में ही भारत को आज अनीष भानवाला ने दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। महज 15 साल के अनीष ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में कॉमनवेल्थ गेम्स का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। यह भारत का 16वां गोल्ड मेडल है। इसके साथ ही वो इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।

अब टूर्नामेंट के 9वें दिन भारत के कुल पदकों की संख्या 34 हो गई है। 16 स्वर्ण पदकों के साथ भारत के खाते में 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इसके साथ ही भारत ने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ डाला, वहां भारतीय दल ने 15 गोल्ड जीते थे, हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के शानदार खेल को देखते हुए गोल्ड मेडल्स का आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

इसके पहले महिलाओं की 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में भारत की तेजस्विनी सावंत ने गोल्ड पर निशाना लगाया तो अंजुम मुदगिल को सिल्वर मेडल मिला। तेजस्विनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 457.9 पॉइंट्स हासिल किए। ये इस बड़े टूर्नामेंट में 37 साल की तेजस्विनी का दूसरा मेडल है, इसके पहले उन्होंने गुरुवार को भी महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।

कुश्ती से भी सोने की उम्मीद

कुश्ती में भी शुक्रवार की सुबह भारतीय टीम के लिए खुशखबरी लेकर आई। पुरुषों के 65 किग्रा वेट कैटगिरी के सेमीफाइनल में भारत के बजरंग पुनिया ने कनाडा के विंसेंट डि मरिनिस को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत से उन्हें 4 क्लासिफिकेशन पॉइंट्स मिले।

पुरुषों के 97 किग्रा वेट कैटगिरी के सेमीफाइनल में भारत के मौसम खत्री ने नाइजीरिया के सोसो तमाराउ को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत से उन्हें 3 क्लासिफिकेशन पॉइंट्स दिलाए। महिलाओं के 57 किग्रा वेट कैटगिरी के सेमीफाइनल में भारत की रेसलर पूजा ने न्यू जीलैंड के एना मोसेयावा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता