न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश : सौतेली मां ही निकली 3 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्यारी, गिरफ्तार

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित कुंजा मतरालियों पंचायत में एक मां का भयानक रूप देखने को मिला जिसमें 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत से पर्दा उठ गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 10:01:55

हिमाचल प्रदेश : सौतेली मां ही निकली 3 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्यारी, गिरफ्तार

मां का रूप किसी भी बच्चे के लिए भगवान जैसा होता हैं।लेकिन हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित कुंजा मतरालियों पंचायत में एक मां का भयानक रूप देखने को मिला जिसमें 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत से पर्दा उठ गया है। पुलिस और फोरेंसिक जांच में हुआ खुलासा रौंगटे खड़े कर देने वाला है। सौतेली मां ने निर्ममता से बच्ची की पिटाई की थी। इस दौरान महिला ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी थीं। बेहद संवेदनशील इस मामले की जांच को 10 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया है।

शुक्रवार को नवनियुक्त एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा, निदेशक एफएसएल डॉ. अरुण शर्मा और वैज्ञानिक अधिकारी नसीब पटियाल टीम सहित वारदात स्थल पर मतरालियों में पहुंचे। एफएसएल टीम ने इस मामले से जुड़े साक्ष्य मौके से जुटा लिए हैं। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई थी।

परिजनों ने एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही की शिकायत करवाई थी लेकिन पुलिस को इस मामले में शुरू से ही संदेह रहा था। मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया गया। शुक्रवार को शिमला जुन्गा से निदेशक एफएसएल डॉ. अरुण शर्मा और वैज्ञानिक अधिकारी नसीब पटियाल सहित एसआईटी टीम वारदात स्थल पर कुंजा मतरालियों पहुंची। टीम ने आरोपी महिला की निशानदेही पर इस मामले से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया, जिसकी लैब में जांच होगी।

शुक्रवार को ही कार्यभार संभालने के बाद एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा सीधे वारदात स्थल पर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने पर पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम की तीन सदस्यीय टीम ने बच्ची के शरीर पर चोट के निशान पाए। मामला संदिग्ध होने पर नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। अब जांच में खुलासा हो गया है कि बच्ची की मौत सौतेली मां के क्रूरता से पिटाई के चलते चोटें आने से हुई। उधर, एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी मां के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, SIR को लेकर उठाए सवाल; जयपुर में पुलिस से झड़प
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, SIR को लेकर उठाए सवाल; जयपुर में पुलिस से झड़प
बैंक हड़ताल टली, लेकिन 5 डे वर्किंग पर सरकार की मंजूरी नहीं; जानिए किन मांगों पर बनी सहमति
बैंक हड़ताल टली, लेकिन 5 डे वर्किंग पर सरकार की मंजूरी नहीं; जानिए किन मांगों पर बनी सहमति
सिंगरौली की 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, 2024 में जीता था मिस प्रेटी इंडिया का खिताब
सिंगरौली की 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, 2024 में जीता था मिस प्रेटी इंडिया का खिताब
शुभमन गिल ने कुलदीप यादव को बताया गेमचेंजर, विराट कोहली की बल्लेबाजी पर भी कही बड़ी बात
शुभमन गिल ने कुलदीप यादव को बताया गेमचेंजर, विराट कोहली की बल्लेबाजी पर भी कही बड़ी बात
स्मृति ईरानी बनेंगी राज्यसभा सांसद? यूपी में BJP के उम्मीदवारों को लेकर हलचल
स्मृति ईरानी बनेंगी राज्यसभा सांसद? यूपी में BJP के उम्मीदवारों को लेकर हलचल
फरीदाबाद में 250 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, 10 घंटे बाद निकाला गया शव
फरीदाबाद में 250 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, 10 घंटे बाद निकाला गया शव
पहले डॉक्टर के घर पहुंचीं, फिर हुई मारपीट और पैसों की मांग... गिरफ्तार हुईं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट
पहले डॉक्टर के घर पहुंचीं, फिर हुई मारपीट और पैसों की मांग... गिरफ्तार हुईं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट
‘ये है गठबंधन’ कहते ही भड़के सिवेत, शहजाद पूनावाला से भिड़े, फाड़े कपड़े, स्वरा भास्कर ने संभाला मामला
‘ये है गठबंधन’ कहते ही भड़के सिवेत, शहजाद पूनावाला से भिड़े, फाड़े कपड़े, स्वरा भास्कर ने संभाला मामला
लोहगढ़ किला मामला: गवाह का दावा- केतन को धक्का देने के बाद चेतन ने मुझे भी दी थी नीचे फेंकने की धमकी
लोहगढ़ किला मामला: गवाह का दावा- केतन को धक्का देने के बाद चेतन ने मुझे भी दी थी नीचे फेंकने की धमकी
संडे को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का जलवा, 'द वन' और 'द पैराडाइज' के साथ 'हनुमान अंश' ने भी दिखाया दम
संडे को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का जलवा, 'द वन' और 'द पैराडाइज' के साथ 'हनुमान अंश' ने भी दिखाया दम
'हनुमान अंश' की 52 दिन की कमाई 400 करोड़ के पार, 8वें वीकेंड में भी जारी रहा शानदार प्रदर्शन
'हनुमान अंश' की 52 दिन की कमाई 400 करोड़ के पार, 8वें वीकेंड में भी जारी रहा शानदार प्रदर्शन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बहन श्वेता का नया दावा, पोस्टमार्टम से जुड़ी चौंकाने वाली बातें
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बहन श्वेता का नया दावा, पोस्टमार्टम से जुड़ी चौंकाने वाली बातें
दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, क्या पहले दिन कर पाएगी 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड पार?
दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, क्या पहले दिन कर पाएगी 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड पार?
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे कब होगी OTT पर रिलीज? सामने आई डिजिटल रिलीज की तारीख
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे कब होगी OTT पर रिलीज? सामने आई डिजिटल रिलीज की तारीख