न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालात

बाबा राम रहीम इंसा पर लगे साध्वियों के यौन प्रताड़ना का फैसला गुरुवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत सुनाएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Aug 2017 1:59:42

गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालात

बाबा राम रहीम इंसा पर लगे साध्वियों के यौन प्रताड़ना का फैसला गुरुवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत सुनाएंगी। इससे पहले पूरे पंजाब-हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालात है। सरकार हालात के अनुसार मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध के जरिये सोशल मीडिया को भी प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है।

गुरमीत राम रहीम के लगभग दो लाख अनुयायी पहले ही पंचकूला और दोनों राज्यों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गए है।

गुरमीत के और अनुयायियों को पंचकूला पहुंचने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए बसें चलानी बंद कर दी हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ से 45 किलोमीटर दूर अंबाला शहर में किसी भी सरकारी, निजी और अन्य वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।

हरियाणा के मुंख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी मंत्रियों और विधायकों से फैसले के दिन यानी 25 अगस्त तक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने की सलाह दी है।

हरियाणा के एक वरिष्ठ मंत्री ने आईएएनएस को बताया, "खट्टर ने सभी पार्टियों के विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में डेरा पंथ के अनुयायियों से मिलने और गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ फैसला आने की स्थिति में हिंसा नहीं करने और शांति बनाए रखने के लिए समझाने के निर्देश जारी किए हैं।

हालांकि, अभी इस पर संशय बना हुआ है कि शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम अदलात में पेश होंगे या नहीं। डेरा प्रमुख के वकील एस.के.गर्ग ने संवाददाताओं को बताया, "अब गुरमीत राम रहीम सिंह के स्वास्थ्य में सुधार है। वह पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थे।"

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार तक पंचकूला जिले में सभी कॉलेजों और पुस्तकालयों को बंद कर दिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब में सभी स्कूलों और कॉलेजों में निषेधाज्ञा लगा दी गई है, जो 25 अगस्त तक लागू रहेंगे।

उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक बंदूकें लेकर यात्रा करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही लाइसेंसधारकों को भी बंदूकें एवं गोला-बारूद बेचने वाली निजी दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वीवीआईपी सुरक्षा में लगे 1,000 सुरक्षाकर्मियों को घटाने और उन्हें राज्य की सुरक्षा में लागने के निर्देश दिए हैं। सिंह ने बुधवार को सुरक्षा बैठक की समीक्षा की थी।

वहीं, हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर सेना भी बुला सकती है और कर्फ्यू भी लगा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत