Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : जीत के बावजूद बोले धोनी- काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं

इस जीत के साथ चेन्नई टीम को दो अंक मिले। जीत के बाद चेन्नई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 10:21:19

IPL 2020 : जीत के बावजूद बोले धोनी- काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं

बीते दिन हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 20 रन से हराया और अपना खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से पाया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी कर 168 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में हैदराबाद 147 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ चेन्नई टीम को दो अंक मिले। जीत के बाद चेन्नई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं। चेन्नई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए, जिसके बाद हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।
धोनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मायने यह रखता है कि आपको दो अंक मिले। आज हमने अच्छा किया, यह एक मैच था जो ‘परफेक्ट’ के करीब था। एक दो ओवर थोड़े बेहतर हो सकते थे लेकिन यह मैच अच्छा रहा। हम काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं। आप मैच जीतते रहो तो अंक तालिका भी ठीक हो जाएगी। अंक तालिका को देखने का कोई मतलब नहीं, लेकिन हम फिर देखेंगे कि हम किसमें सुधार कर सकते हैं। अहम यह है कि किसी भी चीज को छुपाओ नहीं, क्योंकि आपने मैच जीता है।’

उन्होंने कहा,‘मैं आमतौर पर पहले छह ओवर के हिसाब से स्कोर का आंकलन करता हूं। काफी कुछ तेज गेंदबाजों पर निर्भर था। हमें रणनीति के अच्छी तरह से कार्यान्वयन की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा किया।’ धोनी ने कहा,‘सैम कुरेन हमारे लिए पूर्ण क्रिकेटर हैं और आपको ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत होती है। वह गेंद को अच्छी तरह स्ट्राइक करता है, वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में खेल सकता है और वह स्पिनरों को बखूबी खेलता है। अगर आपको लय चाहिए तो वह हमें 15 से 45 रन दे सकता है। मुझे लगता है कि जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह डेथ गेंदबाजी से और सहज हो जाएगा।’ मैन ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा को चुना गया, जिन्होंने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 25 रन बनाने के बाद एक विकेट झटका और दो शानदार कैच लपके। उन्होंने कहा,‘मैं खुश हूं, जब टीम दबाव में होती है और आप गेंद और बल्ले से प्रदर्शन करते हो तो आप खुशी महसूस करते हो।’

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा, ‘विकेट थोड़ा धीमा था, हम लक्ष्य का पीछा करने में लय नहीं पकड़ सके। अतिरिक्त बल्लेबाज को नहीं रखना गलती हुई। लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है, आप हमेशा जीत नहीं सकते।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका