न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक तरफ आलोचना दूसरी तरफ कोरोना से निपटने के लिए चीन की कॉपी कर रहे ट्रंप!

अमेरिका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को इन सबका जिम्मेदार बताते हुए जुबानी हमले तेज कर दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Mar 2020 7:04:53

एक तरफ आलोचना दूसरी तरफ कोरोना से निपटने के लिए चीन की कॉपी कर रहे ट्रंप!

अमेरिका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को इन सबका जिम्मेदार बताते हुए जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। कोरोना को 'चीनी वायरस' कहकर संबोधित करने वाले ट्रंप ने रविवार को फिर आरोप लगाया कि चीन वायरस से जुड़ी अहम जानकारी साझा करने की जगह उसे रहस्य की तरह छिपा कर रखने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि अगर बीजिंग ने इस खतरे के बारे में पहले ही चेतावनी दे दी होती तो अमेरिका और पूरा विश्व इसके लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार होता। उधर न्यूयॉर्क में चीन की ही तरह अस्थायी अस्पतालों का निर्माण कर कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू हो गयी हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि उनका प्रशासन अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए संभावित स्थानों की तलाश कर रहा है। न्यूयॉर्क में हवाई यातायात नियंत्रण के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से शहर आने वाली उड़ानों को आंशिक रूप से रोका गया था। न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के 11,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है और शनिवार देर रात तक इस बीमारी ने 60 लोगों की जान ले ली। कोलंबिया विश्वविद्यालय के सर्जरी विभाग के प्रमुख ने जल्द ही अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने को लेकर आगाह किया है।

कुओमो ने कहा कि राज्य के अस्पतालों की क्षमता को मौजूदा करीब 50,000 से बढ़ाकर 75,000 करने का लक्ष्य है। अब तक करीब 16,000 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। गवर्नर ने कहा कि राज्य उन संभावित स्थानों की तलाश कर रहा है, जहां अस्थायी अस्पताल बनाए जा सकते हैं। इन अस्पतालों का निर्माण 'आर्मी कोर ऑफ इंजीनियरिंग' करेगी। उन्होंने कहा कि जो भी किया जा सकता है, वह सब कुछ किया जा रहा है। कुओमो ने कहा कि राज्य अस्पतालों में मास्कों की आपूर्ति भी कर रहा है। इसके अलावा राज्य को वेंटिलेटर की भी जरूरत है। उन्होंने बताया कि छह हजार वेंटिलेटर खरीद कर अधिक प्रभावित इलाकों में भेजे जा रहे हैं। साथ में यह भी देखा जा रहा है कि क्या एक वेंटिलेटर, कई मरीजों को लगाया जा सकता है?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका