Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर की 45 लाख की लूट, दो पुलिस चौकियों के बीच हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपराधियों के बुलंद हौसलों का मामला सामने आया जिसमें दो पुलिस चौकी के बीच वाल जगह पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 45 लाख की लूट कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 7:51:22

गोरखपुर :  स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर की 45 लाख की लूट, दो पुलिस चौकियों के बीच हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपराधियों के बुलंद हौसलों का मामला सामने आया जिसमें दो पुलिस चौकी के बीच वाल जगह पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 45 लाख की लूट कर ली। घटना लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित दो पुलिस चौकी के बीच हुई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए और पुलिस ताकती रह गई। इसी के साथ ही इस मामले में पुलिस का रवैया भी खराब रहा और जब अफसरों ने फटकार लगाई तो पुलिस जांच में जुटी। आसपास के लोगों का कहना है कि लूट को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया। बदमाशों को यकीन था कि व्यापारी के पास सोना है। ऐसा लगाता है कि रेकी की गई थी। घटना से व्यापारियों में डर और आक्रोश दोनों है।
राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेयहाता के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर अमृतसर के स्वर्ण कारोबारी से करीब एक किलो 400 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। मंगलवार को भी घटना होने के बाद व्यापारी जब शिकायत लेकर चौकी गया तो पुलिस वालों ने उसे भगा दिया। बाद में अफसरों को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यापारी को बुलाया गया और वारदात की जांच शुरू हो सकी। इस बात से एसएसपी काफी नाराज भी है। खबर है कि पुराने बदमाशों की लोकेशन भी पुलिस के पास नहीं है, जो पहले इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अफसर इस घटना को चुनौती के तौर पर ले रहे हैं और एसएसपी ने साफ कर दिया है कि जल्द घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो पुलिस वालों पर गाज गिरनी तय है। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर वारदात हुई है उससे पांडेहाता यानी नॉर्मल तिराहा पर स्थित चौकी महज 100 कदम की दूरी पर है। घंटाघर में बनी चौकी भी कुछ इतनी ही दूरी पर है। यह बड़ी मार्केट है ऐसे में पुलिस वालों का हमेशा आना जाना रहता है। बावजूद इसके बदमाश मंगलवार की रात वारदात करके फरार हो गए, वह भी तब जब कुछ दुकानें खुली हुई थीं। स्कूटी सवार बदमाशों ने असलहा सटाया तो भी स्वर्ण कारोबारी ने हिम्मत दिखाई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश बैग खींच रहे हैं जिसे स्वर्ण कारोबारी छोड़ने को तैयार नहीं है। बाद में बदमाश हावी हुए और बैग छीनकर भाग निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका