गुरुग्राम : चचेरी बहन को बिस्तर से बांध 16 साल के लड़के ने किया रेप, गिरफ्तार

By: Pinki Sun, 17 Nov 2019 10:41:08

गुरुग्राम : चचेरी बहन को बिस्तर से बांध 16 साल के लड़के ने किया रेप, गिरफ्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-51 से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय किशोर ने चचेरी बहन को बिस्तर से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना गुरुवार की है लेकिन शुक्रवार को मामला सामने आया। और शनिवार को पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। लड़की की उम्र 15 साल है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी स्कूल में बेहोश होकर गिर गई और उसने शिक्षिका से अपनी आपबीती बताई। गुरुग्राम के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने बताया कि पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक आरोपी की मां की तबीयत खराब होने की वजह से उसने बेटी को घरेलू कामकाज में मदद करने के लिए भेजा था।

बोकान ने बताया कि जब आरोपी की मां डॉक्टर से मिलने गई थी तब लड़की और लड़का घर पर अकेले थे। तभी लड़के ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बोकान ने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी किशोर ने लड़की के हाथ-पैर बिस्तर से बांध दिए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com