न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 साल की मॉडल मानसी की मुंबई मे मिली लाश, शव को सूटकेस में डालकर फेंक गया आरोपी

सोमवार को मुंबई में एक मॉडल की लाश मिली। मॉडल की पहचान मानसी दीक्षित के तौर पर हुई है। लाश एक ट्रैवल बैग में बरामद की गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 12:22:43

20 साल की मॉडल मानसी की मुंबई मे मिली लाश, शव को सूटकेस में डालकर फेंक गया आरोपी

सोमवार को मुंबई में एक मॉडल की लाश मिली। मॉडल की पहचान मानसी दीक्षित के तौर पर हुई है। लाश एक ट्रैवल बैग में बरामद की गई। मानसी राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी। जो मुंबई में मॉडलिंग कर रही थी। शव मिलने की खबर के बाद कोटा से मानसी के परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा

शुरुआती जांच के अनुसार दीक्षित की आरोपी मुजाम्मिल सैयद ने हत्या की है। उसने कथित तौर उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसके शव को सूटकेस में भरा और मलाड में फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस ने उस रिक्शा की पहचान की जिससे सैयद भागा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का मानना है कि दीक्षित की सैयद से इंटरनेट के जरिए मुलाकात हुई थी। सैयद छात्र है। दोनों अंधेरी में सैयद के घर पर मिले थे। किसी बात पर झगड़े के बाद सैयद ने दीक्षित के सिर पर धारदार हथियार से वार किया इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

crime,mansi dixit,kota,mansi dixit dead,mumbai,model mansi dixit

एक अधिकारी ने कहा, 'आरोपी ने मॉडल के शव को सूटकेस में भरा और अंधेरी से मलाड तक के लिए प्राइवेट कैब बुक कराई। इसके बाद उसने उसके शव को माइंडस्पेस में मैंग्रोव पेड़ों के पास फेंक दिया।' इसके बाद वह वहां से भाग गया। यह दोपहर 3 से 4 बजे की घटना है। पुलिस को दीक्षित की हत्या के बारे में उस कैब ड्राइवर ने बताया जिसे सैयद ने हायर किया था।

ड्राइवर ने देखा कि सैयद सूटकेस को फेंककर रिक्शे से भाग रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सैयद की हरकतों के बारे में बताया। पुलिस घटनास्थल पर कुछ मिनट बाद ही पहुंची और दीक्षित के शव को बरामद किया। सूत्रों का कहना है कि घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के उपायुक्त संग्राम सिंह निशानदर ने कहा, 'हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैयद को आज मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।' पुलिस का कहना है कि सैयद ने दीक्षित की मारने की बात कबूल ली है। वहीं मॉडल के शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत