न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने कर्मचारियों को कार और फ्लैट बांटने वाले सावजी ढोलकिया के नाम पर हुई बड़ी धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

हर साल अपने कर्मचारियों को कारें और फ्लैट देकर चर्चा में रहने वाले हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला खबरों में आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Nov 2018 4:35:28

अपने कर्मचारियों को कार और फ्लैट बांटने वाले सावजी ढोलकिया के नाम पर हुई बड़ी धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

हर साल अपने कर्मचारियों को कारें और फ्लैट देकर चर्चा में रहने वाले हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला खबरों में आया है। पिछले सप्ताह शिव ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को दीवाली के तोहफे के तौर पर 600 कारें भेट की थी और इसके लिए स्किल इंडिया इंसेटिव समारोह आयोजित किया था। ढोलकिया की फर्म हरिकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इस बारे में सूरत क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ढोलकिया के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बना कर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के एक कर्मचारी ने सावजी ढोलकिया के नाम का फेसबुक अकाउंट देखा जहां कार सेल के बारे में लिखा हुआ था। उसे कुछ गड़बड़ लगी और उसने सावजी को इसकी सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक हरिकृष्णा कंपनी के अधिकारियों ने उस व्यक्ति से संपर्क साधा, जो उस फेसबुक अकाउंट को चला रहे थे।

फर्जीवाड़ा करने वालों में से एक ने WhatsApp पर एक ऑडियो संदेश में एक बैंक अकाउंट नंबर भेज कर शुरु में उसमें साढे आठ हजार रुपये जमा कराने को कहा। जब सावजी की कंपनी के एक मैनेजर तिलकराज को ये पता चल गया कि सावजी के नाम पर ये फर्जीवाड़ा किया जा रहा है तो उन्होंने सूरत के क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज कराई। हरिकृष्ण एक्सपोर्ट के सूत्रों का कहना है-“फर्जीवाड़ा करने वालों से चर्चा करने पर पता चला कि दिनकर गोर्डे और प्रदीप शर्मा नाम के व्यक्ति इसके पीछे हैं। हमने सारी जानकारी पुलिस को सौंप दी है।” पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी के चार कर्मचारियों को नई कारों की चाभी सौंपी थी। बाकियों को सूरत यूनिट में चाभियां दी गईं। प्रधानमंत्री ने दीवाली का ऐसा तोहफा पाने वाले कर्मचारियों से वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की थी और उन्हें बधाई भी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन