Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CoWIN App: Corona Vaccine लगवाने के लिए ऐसे करें रजिस्टर, पूरा प्रोसेस

CoWIN ऐप पर रजिस्टर के लिए ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करनी होगी। टीकाकरण को उपयोग के लिए लॉन्च किए जाने के बाद जो लोग ऐप पर पहले से पंजीकृत होंगे उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीन मिल जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 10:15:17

CoWIN App: Corona Vaccine लगवाने के लिए ऐसे करें रजिस्टर, पूरा प्रोसेस

दिल्‍ली समेत देश के सभी राज्‍यों की राजधानियों में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) की वैक्‍सीन के टीकाकरण का ड्राई रन किया गया। सभी राज्‍यों की राजधानियों में कोविड-19 (COVID-19) के टीकाकरण का ड्राई रन करके सरकारी क्षमता और लोगों को टीकाकरण की तैयारियों को परखा गया। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) वितरण की निगरानी, डेटा रखने और लोगों को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करवाने के लिए कोविन (Co-WIN App) नाम से एक ऐप बनाई है।

हेल्थ वर्कर्स के अलावा देश के नागरिको को वैक्सीन लगवाने के लिए CoWIN ऐप पर सेल्फ-रजिस्टर करवाना होगा। CoWIN ऐप पर रजिस्टर के लिए ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करनी होगी। टीकाकरण को उपयोग के लिए लॉन्च किए जाने के बाद जो लोग ऐप पर पहले से पंजीकृत होंगे उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीन मिल जाएगी।
cowin app,how to register cowin app,ways to register cowin app,corona vaccine cowin app,how to downoad cowin app,from where to download cowin app,coronavirus,news CoWIN ऐप क्या है?

Co-WIN (COVID-19 Vaccine Intelligence Network), eVIN (Electronic Vaccine Intelligence Network) का अपग्रेडेड वर्जन है, और इसे प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध करा दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सरकार तीन चरणों में टीका लगवाएगी। इनमें पहले चरण में सभी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को वैक्सीन का टीका लगेगा।

राज्य सरकारें इन लोगों का डेटा इकट्ठा करने में लगी हैं। इसके बाद तीसरे चरण में उन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जो गंभीर बीमारियों के शिकार हैं। इसके लिए, Co-Win ऐप के ज़रिए एक सेल्फ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की ज़रूरत होगी।

COVID-19 वैक्सीन के आराम से ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए, Co-Win ऐप को 5 मॉड्यूल में बांटा गया है, जिसमें...

- पहला प्रशासनिक मॉड्यूल
- दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल
- तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल
- चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल
- पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल

जो लोग टीकाकरण करवाना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण मॉड्यूल के तहत विवरण देना और उपलब्ध कराना होगा। वैक्सीनेशन मॉड्यूल में, उनके विवरणों को सत्यापित किया जाएगा और लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल उनके टीकाकरण के बारे में उन्हें एक सर्टिफिकेट (Certificate) भेजेगा। CoWIN App: Vaccine के लिए कैसे करें रजिस्टर?

- नागरिक जो स्वास्थ्य वर्कर नहीं हैं, वे CoWin ऐप पर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के माध्यम से वैक्सीन के लिए रजिस्टर कर सकेंगे। CoWin ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या ऐप स्टोर (App Store) के जरिए डाउनलोड (Download) किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि ये ऐप्लिकेशन अभी लॉन्च नहीं हुई है।

- Co-WIN वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए 12 फोटो आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स Voter ID, Aadhar Card, Driving License, Passport और Pension Document, में से किसी एक की जरुरत होगी।

- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) के बाद, बेनिफिशियरी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Mobile No) पर एक SMS आएगा, जिसमें मिली तारीख, वैक्सीनेशन (Vaccination) का टाइम और जगह दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका