कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) ट्रायल के दौरान 15 दिन पहले वैक्सीन का टीका लगवाने वाले हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Anil Vij) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अनिल विज कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो सकते हैं और इसके लिए वैक्सीन पर सवाल उठाना सही नही है।
बताई ये वजहऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के पूर्व निदेशक एमसी मिश्र का कहना है कि अनिल विज ने 20 नवंबर को वैक्सीन के ट्रायल के दौरान वैक्सीन ली थी और अब वह कोविड पॉजिटिव हैं। इसके पीछे दो वजह हो सकती हैं। पहली ये कि किसी भी वैक्सीन के ट्रायल के दौरान कुछ लोगों को प्लासीबो (दवा के भ्रम में कोई सामान्य् पदार्थ) दिया जाता है और कुछ को वैक्सीन की डोज दी जाती है। यह बताया भी नहीं जाता। सिर्फ डेटा में लिखा जाता है।