न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid 19 Vaccination: भाजपा के सांसदों व मंत्रियों को निर्देश, अपने-अपने क्षेत्र में लगवाएं टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। उन्हें आज भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। जनवरी में इसे लेकर विवाद हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Mar 2021 11:11:32

Covid 19 Vaccination: भाजपा के सांसदों व मंत्रियों को निर्देश, अपने-अपने क्षेत्र में लगवाएं टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। उन्हें आज भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। जनवरी में इसे लेकर विवाद हुआ था। इसे मिली मंजूरी पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। विपक्ष ने कहा था कि अगर वैक्सीन इतनी ही भरोसेमंद है, तो सरकार से जुड़े लोग इसका डोज क्यों नहीं लगवा रहे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीका लगवाकर इसे लेकर लोगों की हिचक को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल की है। अब भाजपा के सांसदों व मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में टीकाकरण कराएं। खबर है कि मंगलवार से ही मंत्री लोग अपने क्षेत्र में जाकर वैक्सीन लगवाना शुरू कर देंगे। सभी से टीकाकरण के लिए जारी दिशा- निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है। यानी वही सांसद-मंत्री टीका लगवाएंगे, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है या उम्र 45 से अधिक है और वे किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। आपको बता दे, पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पूरे देश में कई नेताओं, मंत्रियों और राज्यपालों ने टीका लगवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाने का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इससे कोवैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार पर लगाम लगेगी और लोगों में हिचकिचाहट खत्म होगी। ध्यान देने की बात है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने यहां कोवैक्सीन लगाने से इन्कार कर दिया था।

बड़े पैमाने पर शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के पहले दिन लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण की समस्या से जूझना पड़ा। कई लोगों ने प्लेस्टोर पर मौजूद कोविन एप पर पंजीकरण की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि देश में कई स्थानों से कोविन पोर्टल के नहीं काम करने की शिकायत आई। पोर्टल की कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि कोविन एप सिर्फ प्रशासनिक कामों के लिए है और लोगों को कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पोर्टल भी ज्यादा ट्रैफिक संभालने में असमर्थ रहा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैसे तो पहले दिन पंजीकरण कराने वालों का आंकड़ा जारी नहीं किया। हालांकि बताया जाता है कि दोपहर एक बजे तक ही लगभग 10 लाख लोग इस पर पंजीकरण करा चुके थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सीधे टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर