Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 5,246 नए मामले आए, 99 मरीजों की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। बुधवार को जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,246 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 5,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Nov 2020 8:52:44

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 5,246 नए मामले आए, 99 मरीजों की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। बुधवार को जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,246 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 5,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी 24 घंटे में 272 इलाके कंटेनमेंट जोन में बदले गए। वहीं, 99 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को राजधानी में रिकॉर्ड 61,700 से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में आए मामलों को मिला कर दिल्ली में अब तक कोरोना के 5 लाख 45 हजार 787 मरीज हुए हैं, जिनमें से 4 लाख 98 हजार 780 मरीज स्वस्थ हुए और अपने घर लौट गए। दिल्ली में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 38 हजार 287 है जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक 8 हजार 720 मरीजों की मौत हो चुकी है। 5 दिनों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 100 से नीचे रही। महानगर में संक्रमण दर गिरकर अब 8.49% हो गई है।

पिछले दस दिनों में दिल्ली में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण के असर से कोरोना का कहर और भी बढ़ सकता है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 26,080 आरटी-पीसीआर जांच समेत कुल 61,778 जांच की गई थी। दिल्ली में 11 नवंबर को अब तक के सर्वाधिक 8,593 नए मामले एक दिन में सामने आए थे। उस दिन इस बीमारी से 85 मौतें हुई थीं। पिछले 13 दिनों में, कम से कम सात बार दैनिक मौतों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई। अधिकारियों ने मंगलवार को 109, सोमवार और रविवार को 121-121, शनिवार को 111, शुक्रवार को 118, 18 नवंबर को 131 और 12 नवंबर को 104 मौत होने की जानकारी दी थी। अब तक सबसे अधिक 131 मौतें 18 नवंबर को हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई, जिनमें से 4,98,780 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 38,287 रह गई है, जो मंगलवार को 38,501 थी। दिल्ली में कोविड-19 कन्टेनमेंट जोन की संख्‍या पिछले दिन के 4,708 से बढ़कर बुधवार को 4,980 हो गई है। उधर, राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कई शहर अलर्ट हो गए हैं। मुंबई में दिल्ली से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। वहीं, यूपी के वाराणसी में भी ट्रेन के जरिए दिल्ली से आने वाले यात्रियों की जांच हो रही है। इसके अलावा मुरादाबाद में भी दिल्ली से आने वालों के टेस्ट हो रहे हैं। जबकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तो रोजाना दिल्ली आने जाने वालों का रैंडम टेस्ट किया जा रहा है। देश के बाकी राज्यों में भी पाबंदियों का दौर शुरू हो चुका है। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कोरोना प्रभावित शहरों में रात का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जबकि हरियाणा में 30 नवंबर तक स्कूल दोबारा बंद कर दिए कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका