Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन से ओडिशा आया बच्चा निकला संक्रमित, नए कोरोना स्ट्रेन का लगाया जा रहा पता

भुवनेश्वर नगर निगम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नए स्ट्रेन का पता लगाया जा रहा है फ़िलहाल बच्चे को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संक्रमित के परिजनों का भी कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Dec 2020 9:52:09

ब्रिटेन से ओडिशा आया बच्चा निकला संक्रमित, नए कोरोना स्ट्रेन का लगाया जा रहा पता

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,350 नए केस आए। 22,184 मरीज ठीक हुए और 251 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस (इलाज करा रहे मरीज) में सिर्फ 99 की कमी आई। एक्टिव केस का यह आंकड़ा 26 नवंबर के बाद सबसे कम है। उस दिन इनमें कमी की बजाय 2927 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। देश में अब तक कुल 1.01 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 97.39 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.47 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर (Recovery Rate) 95.77% है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर (Death Rate) 1.45% बनी हुई है।

देश में एक तरफ जहां कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का इंतजार है तो वहीं दूसरी ओर कोरोना के नए स्ट्रेन की दहशत भी बरकरार है। ब्रिटेन से ओडिशा आया बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। भुवनेश्वर नगर निगम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नए स्ट्रेन का पता लगाया जा रहा है फ़िलहाल बच्चे को कोविड-19 (Covid-19) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संक्रमित के परिजनों का भी कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Test) किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना का आंकड़ा...

देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या- 1,01,46,845
भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा - 1,47,092
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या - 97,17,834
देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या - 2,819,19

दिल्ली में अब सात हजार के अधिक एक्टिव केस

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है लेकिन अभी संक्रमण का खौफ खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली में शुक्रवार को 24 घंटे में कोरोना के 758 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि इस दौरान 30 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिवटी रेट 0.88% हो गया है, लेकिन अभी 7 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। मध्यप्रदेश में 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

प्रदेश में शुक्रवार को 1031 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1234 संक्रमित ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.22 लाख ठीक हो चुक, 3536 की मौत हुई और 10,461 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में एक बार फिर एक हजार से ज्यादा मामले

यहां शुक्रवार को 1023 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 987 मरीज ठीक हुए और सात की मौत हो गई। राज्य में अब तक 3.03 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.89 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 2657 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 700 का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में 56 हजार से ज्यादा मरीजों का चल रहा इलाज

यहां शुक्रवार को 3431 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1427 मरीज ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। यहां अब तक 19.13 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 18.06 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 49,129 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब 56,823 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका