न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PORN BAN: पॉर्न सर्च करने वाले टॉप 8 देशों में भारत का भी है नाम, पूरी रिपोर्ट

अमेरिका के बाद भारत में ही दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Nov 2018 9:19:55

PORN BAN: पॉर्न सर्च करने वाले टॉप 8 देशों में भारत का भी है नाम, पूरी रिपोर्ट

27 सितंबर, 2018को उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद केंद्र सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से 827 पॉर्न वेबसाइट पर बैन लगाने को कहा था लेकिन इनमे से कुछ वेबसाइट सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा बैन कर दी गई लेकिन कुछ अभी भी चल रही है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फिर से उनसे इसका कारण पूछा है।

वैसे तो अमेरिका के बाद भारत में ही दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। लेकिन पूरे में पॉर्न वेबसाइट विजिट करने वालों के आंकड़े सही से पता नहीं हैं। हालांकि पॉर्नहब वेबसाइट ने इंडिया से संबंधित आंकड़े एक साल पहले जारी किए थे। 2017 में जारी किए गए इन आंकड़ों की बात करें तो भारत इस वेबसाइट को विजिट करने वालों में तीसरे नंबर पर था। जबकि 2014 तक इस वेबसाइट पर आने वाले पूरे ट्रैफिक में से 40 फीसदी ट्रैफिक यानि 14200 करोड़ पेज विजिट केवल अमेरिका से आ रहा था।

वहीं 2015 में गूगल ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पॉर्न खोजने वाले देशों के जो आंकड़े जारी किए थे, उनमें पाकिस्तान सबसे ऊपर था। वेबसाइट Salon.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन सर्च में जानवरों जैसे सूअर, गधे, कुत्ते, बिल्ली और सांप की पॉर्न भी थीं।

porn,porn banned,india

पॉर्न सर्च करने वाले देशों में टॉप 8 में से 6 मुस्लिम देश

इन आंकड़ों से यह भी सामने आया है कि इंटरनेट पर पॉर्न सर्च करने वाले देशों में टॉप 8 में से 6 मुस्लिम देश हैं। इनमें से पॉर्न सर्च के मामले में दूसरे नंबर पर मिस्त्र, जबकि ईरान, मोरक्को, सऊदी अरब और टर्की इसी क्रम में चौथे, पांचवे, सातवें और आठवें नंबर पर हैं। जबकि लेबनान और टर्की को छोड़ दें तो लगभग सारे ही अरब देशों में पॉर्न बैन है।

2015 में सऊदी सरकार ने 9 हज़ार ट्विटर एकाउंट को हैक कर डिसेबल करने की घोषणा भी की थी। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो इन हैंडल्स को चलाते थे। इस काम को वहां की धार्मिक पुलिस ने अंजाम दिया था। इस पुलिस को हइआ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी ही पुलिस कई खाड़ी देशों में है। कई मुस्लिम देश मानते हैं कि सोसाइटी की नैतिकता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

इसके पहले भी डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम को 31 जुलाई, 2015 को पॉर्न वेबसाइट बैन करने के लिए एक आदेश जारी किया जा चुका है। हालांकि 5 अगस्त को ही डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम के आदेश पर पॉर्न पर लगा यह प्रतिबंध हटा लिया गया था। माना जा रहा था कि टेलिकॉम कंपनियों ने वेबसाइट के बैन होने से रेवेन्यू के नुकसान की शिकायत की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 70 फीसदी तक इंटरनेट ट्रैफिक पॉर्न वेबसाइट्स से आता है। इसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम ने जारी किए अपने आदेश में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा था कि वे इस बात के लिए फ्री हैं कि वे 857 में से किसी भी वेबसाइट को बैन न करें अगर उसपर कोई चाइल्ड पॉर्नोग्राफिक कंटेट न हो।

पॉर्न बैन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 के अनुच्छेद 79(3)(b) के अंतर्गत आता है। इसी कानून के तहत पॉर्न कंटेंट तक लोगों की पहुंच को रोका जाता है। साथ ही लोग आईटी एक्ट, 2000 के अनुच्छेद 67 की आलोचना भी कर रहे थे। उनका कहना था कि अश्लील साहित्य या तस्वीर के प्रकाशन पर दंड का प्रावधान करने वाले इस कानून का दुरुपयोग भी किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत