न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: मां ने ऑनलाइन किया अपने 13 साल के बेटे का अंतिम संस्कार

कोरोना की वजह से अपने परिजनों को खोने वाले कई लोगों को भयंकर दुख का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई लोगों को अंतिम संस्कार में भी भाग लेने की इजाजत नहीं मिल पा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 3:59:58

कोरोना वायरस: मां ने ऑनलाइन किया अपने 13 साल के बेटे का अंतिम संस्कार

कोरोना वायरस की वजह से अब तक दुनिया में 64000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 12 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। दुनिया के ज़्यादातर देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं और ब्रिटेन भी उससे अछूता नहीं है। ब्रिटेन में अभी तक 4000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 42 हज़ार से अधिक संक्रमित हैं। ब्रिटेन में गंभीर रूप से बीमार होने वाले लोगों में 60% 60 साल से अधिक उम्र के हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों में कई युवाओं की भी कोरोना से मौत होने की खबर आई है। कोरोना की वजह से अपने परिजनों को खोने वाले कई लोगों को भयंकर दुख का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई लोगों को अंतिम संस्कार में भी भाग लेने की इजाजत नहीं मिल पा रही है।

coronavirus,victim,burial,mother,siblings,watch,online,britain,corona virus,covid 19,news

कोरोना के संक्रमण के चलते ब्रिटेन में एक मां अपने बेटे का अंतिम संस्कार ऑनलाइन देखना पड़ा। कोरोना वायरस के वजह से उनके 13 साल के बेटे की मौत हो गई थी। लेकिन मां और छह भाई-बहन उसे आखिरी बार सामने से नहीं देख सके। ऐसा इसलिए कि कोरोना वायरस की वजह से इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। सभी ने ऑनलाइन ही उसे दफनाने के लिए आखिरी विदाई दी। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन के रहने वाले इस्माइल मोहम्मद अब्दुलवाब की किंग्स कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। इस्लामिक रिवाज के अनुसार, पारंपरिक रूप से शव को विशेष प्रार्थना के लिए पहले मस्जिद में ले जाया जाता है, लेकिन सभी धार्मिक स्थल अभी बंद हैं।

फिर ऐसी हालत में इस्माइल को अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान के लिए ले जाया गया। यहां जो भी उसके परिजन आए थे, उन्हें भी शव से दो मीटर की दूरी पर रखा गया। इस्माइल की मां सादिया और 6 बच्चे अपने उसे आखिरी बार अपनी आंखों से देखना चाहते थे। प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। दरअसल, सादिया के घर में अभी भी 2 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से आइसोलेशन में रखे गए हैं। इस वजह से उन्हें बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि, जब उन्होंने बार-बार गुजारिश की तो उनके लिए अंतिम संस्कार के दौरान ऑनलाइन देखने का इंतजाम किया गया। उनकी मां ने बताया कि इस्माइल में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिनों के बाद उसकी मौत हो गई।

coronavirus,victim,burial,mother,siblings,watch,online,britain,corona virus,covid 19,news

बता दे, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को महारानी राष्ट्र को संबोधित करेंगी। अपने विशेष संबोधन में वे कोरोना वायरस महामारी के दौरान आत्म अनुशासन और संकल्प का पालन करने की बात ज़ोर देंगी। इस विशेष संबोधन में महारानी एनएचएस स्टाफ़ और मौजूदा समय में घर से बाहर निकलकर काम कर रहे लोगों को धन्यवाद कहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका