Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मंगलवार को रिकॉर्ड 3314 कोरोना मरीज मिले, 19 की मौत

बेकाबू हुआ कोराना राजस्थान में कहर बनकर टूट रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोज नये रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में रिकॉर्ड 3314 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Nov 2020 10:18:32

राजस्थान : मंगलवार को रिकॉर्ड 3314 कोरोना मरीज मिले, 19 की मौत

बेकाबू हुआ कोराना राजस्थान में कहर बनकर टूट रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोज नये रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को प्रदेशभर में रिकॉर्ड 3314 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। वहीं 19 लोगों की इससे मौत हो गई। राजधानी जयपुर में एक ही दिन में अब तक के सर्वाधिक 656 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। ये आंकड़े डराते हैं। लेकिन राज्य के सबसे बड़े कोविड अस्पताल आरयूएचएस से जो तस्वीर सामने आई।, वह भी कम डरावनी नहीं है।

चिकित्सा मंत्री ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल

आरयूएचएस में भर्ती कोरोना पॉजिटिव चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा मंगलवार को डॉक्टरों-कर्मचारियों के लाव-लश्कर के साथ दौरे पर निकल पड़े। जिन मंत्रीजी को मरीज की तरह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए था, वे ही सारे नियम तोड़ते दिखे। हैरानी की बात यह कि शर्मा का कोरोनाकाल में इस अस्पताल का यह पहला दौरा है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि उन्हें आरयूएचएस के कामकाज की इतनी चिंता थी तो वे पहले यहां क्यों नहीं आए। जबकि यहां लापरवाही को लेकर शिकायतें आती रही हैं। एक्सपट्रर्स का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति का यूं दौरा करना उनके व साथ चल रहे सभी लोगों के लिए घातक है। हालांकि रघु शर्मा एक दिन यहां रुककर आइसोलेशन के लिए अपने घर चले गए।

राजस्थान में कोरोना बेकाबू

राजस्थान में कोरोना अब रोजाना अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 2,50,482 हो गया है। एक ही दिन में 3314 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से साफ हो गया है कि राजस्थान में कोरोना बेकाबू हो गया है। राज्यभर में कोरोना से अब तक तक 2200 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को एक ही दिन में कोरोना से 19 मौतें दर्ज की गई हैं। यह एक दिन में होने वाली मौतों का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले सोमवार को 18 और रविवार को 17 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया था। मंगलवार को अजमेर में 4, जयपुर व जोधुपर में 3-3, अलवर व कोटा में 2-2, भरतपुर, पाली, जालोर, सीकर और उदयपुर में 1-1 कोरोना पीड़ित की मौत हो गई।

प्रदेश में अब तक कुल 4225732 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से 2,50,482 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। कुल पॉजिटिव पाये केसेज में से 2,23,085 केस नेगेटिव हो गये हैं। उन्हें इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में अब 25197 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को जोधपुर में 471, कोटा में 320, अजमेर में 275, अलवर में 232, बीकानेर में 113, नागौर में 156, पाली में 165, उदयपुर में 134, टोंक में 100 पॉजिटिव केस पाये गये हैं।
भरे पड़े हैं सभी सरकारी और निजी अस्पताल

प्रदेश में बेहताशा फैल रहे संक्रमण के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट कोविड डेडिकेटेट अस्पताल कोरोना पीड़ितों से भरे पड़े हैं। कोरोना पीड़ितों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है। बैड्स की मारामारी चल रही है।

8 मंत्री और प्रदेश के 39 विधायक कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान सरकार के 8 मंत्री और प्रदेश के 39 विधायक कोरोना पॉजिटिव आ चुके नेताओं के सम्पर्क में आने वाले कई नेता इन दिनों नगर पालिका चुनावों में टिकट बांटने में मस्त हैं। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी खूब उल्लंघन हो रहा है। जैसे-जैसे प्रदेश में सरकार के मंत्री और विधायकों के पॉजिटिव आने की संख्या बढ़ने लगी है, वैसे-वैसे नगर पालिका चुनावों में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा काफी बढ़ गया है। हम कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में सक्षम : CM गहलोत

कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए राज्यों में क्या इंतजाम है? इस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान समेत देश के 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्टेट का फीडबैक रखते हुए बताया कि वर्तमान में हमारी तैयारी बेहतर है। प्रदेश के अस्पतालों में 82% वेंटीलेटर, 55% आईसीयू और 74% ऑक्सीजन बैड खाली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बेहतर प्रबंधन का ही नतीजा है कि कोरोना से जंग जीतने के मामले में राजस्थान सभी मापदंडों पर आगे है और अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मृत्यु दर लगातार शुरू से अब तक एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में ये दर 0.89% ही है।

गहलोत ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि पूरे विश्व में आरटीपीसीआर टेस्ट सबसे विश्वसनीय हैं। देश के सभी राज्यों में राजस्थान की तरह शत-प्रतिशत टेस्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट की बजाय आरटीपीसीआर से होने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका