न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की मार झेल रहे देश के महानगर, करीब एक लाख से ज्यादा मामले

देश में बढ़ते मामलों में ध्यान देने वाली बात यह भी है कि संक्रमण के आधे से ज्यादा मामले शीर्ष चार महानगरों यानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Jun 2020 10:20:59

कोरोना की मार झेल रहे देश के महानगर, करीब एक लाख से ज्यादा मामले

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 622 हो गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 मरीज बढ़े। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 हजार 946 हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9 हजार 887 नए मरीज सामने आने के साथ ही कोविड-19 के मामले 2 लाख 36 हजार 657 हो गए हैं। भारत में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हजार 642 हो गई है। भारत शनिवार को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया। अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं।

देश में बढ़ते मामलों में ध्यान देने वाली बात यह भी है कि संक्रमण के आधे से ज्यादा मामले शीर्ष चार महानगरों यानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से है। वहीं मृतक संख्या में से आधे लोग भी इन्हीं चार महानगरों के हैं। विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन चार महानगरों के साथ यदि अहमदाबाद, इंदौर और पुणे को भी जोड़ लिया जाए तो कुल संक्रमित मामलों के 60% और कुल मृतक संख्या के 80% मामले इन सात शहरों के हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 80 हजार 229 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 28 हजार 694, दिल्ली में 26 हजार 334, गुजरात में 19 हजार 94, राजस्थान में 10 हजार 84, उत्तर प्रदेश में 9 हजार 733 और मध्य प्रदेश में 8 हजार 996 लोग संक्रमित हुए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 हजार 303 हो गई है। इसके बाद कर्नाटक में 4 हजार 835, बिहार में 4 हजार 596 और आंध्र प्रदेश में 4 हजार 303 मरीज हैं।

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 6 हजार 946 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2 हजार 969 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 1 हजार 219, दिल्ली में 761, मध्य प्रदेश में 399, पश्चिम बंगाल में 383 उत्तर प्रदेश में 268, तमिलनाडु में 254, राजस्थान में 231, तेलंगाना में 123 और आंध्र प्रदेश में 73 , कर्नाटक में 59 तथा पंजाब में 50 लोगों की मौत हुई है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस
6 जून - 10,521
5 जून - 9,379
4 जून - 9,847
3 जून - 9,689
2 जून - 8,815

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1 लाख 15 हजार 942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि एक लाख 14 हजार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4 हजार 611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक 48.20% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 45 लाख 24 हजार 317 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से भी 1 लाख 37 हजार 938 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में हुई है।

कोरोना का पीक आना अभी बाकी

देश में कोरोना वायरस का पीक पर आना अभी बाकी है। यह कहना है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का। रणदीप गुलेरिया ने कोरोना संक्रमण के फैलाव पर चिंता जताते हुए कहा कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली-मुंबई कोरोना हॉटस्पॉट हैं, वहां हम कह सकते हैं कि लोकल ट्रांसमिशन हो रहा है। पूरे देश में ऐसी स्थिति नजर नहीं आ रही है। 10 से 12 ऐसे शहर हैं, जहां पर लोकल ट्रांसमिशन के चांसेज हैं।70 से 80 केस एम्स में ऐसे ही आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका