न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से देश को बचाने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती, हनुमान चालीसा का भी किया पाठ

कोरोना के संकट से मुक्ति के लिए गुरुवार को रामनवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 12:51:19

कोरोना से देश को बचाने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती, हनुमान चालीसा का भी किया पाठ

कोरोना के संकट से मुक्ति के लिए गुरुवार को रामनवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में लिखी श्रीराम आरती का गायन किया इसके साथ ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर कोरोना रूपी राक्षस के आतंक से देश को बचाने की प्रार्थना की।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से रामनवमी पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम सांप्रदायिक एकता की मिसाल के रूप में देखा जाता रहा है। वरुणापार के लमही इलाके में स्थित सुभाष भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में लॉकडाउन का पूरा पालन किया गया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नैशनल सदर नाजनीन अंसारी के साथ केवल उन चार महिलाओं ने 'भए प्रगट कृपाला दीन दयाला...' गाकर आरती उतारी। आरती में शामिल सभी महिलाओं ने मास्‍क लगा रखा था। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी ने बताया कि तबलीगी जमात के कट्टरपंथी मौलानाओं ने पूरे देश को संकट में डालने का पाप किया है। इस पाप से प्रभु श्रीराम ही मुक्ति दिला सकते हैं। इस समय पूरे देश को राम का नाम जपना चाहिए ताकि लॉकडाउन के दौरान घर में रहने और न्‍यूनतम आवश्‍यकता में अपनी पूर्ति का धैर्य प्राप्‍त हो।

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश से कोरोना के 174 मामले सामने आ चुके है जिनमें से 155 सभी एक्टिव है वहीं 2 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र से पिछले दिनों पकड़े गए जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों संक्रमितों को मुरसान के सरकारी चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं जिला प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री समेत तमाम जानकारियां जुटाने में लग गया है। कोरोना महामारी के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करने और प्रदेश के वर्तमान हालातों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की।

योगी सरकार देगी 66 करोड़ खादी के मास्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने खादी से बने तीन परतों वाले 66 करोड़ विशेष मास्क के निर्माण के आदेश जारी किए हैं। यह मास्क धोने और बार-बार प्रयोग करने योग्य होंगे। गरीबों को यह मास्क नि:शुल्क दिए जाएंगे और अन्य लोगों के लिए यह उचित मूल्यों में उपलब्ध होंगे।

आगरा जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि आगरा में 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या 45 पहुंच चुकी है। एक साथ 25 मरीजों की खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका