Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर: Pfizer की वैक्सीन कोरोना के नए वैरिएंट पर भी इफेक्टिव

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटेन के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी तबाही मचा रहा है। इस बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ अच्छी खबर सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 7:45:57

अच्छी खबर: Pfizer की वैक्सीन कोरोना के नए वैरिएंट पर भी इफेक्टिव

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटेन के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी तबाही मचा रहा है। इस बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ अच्छी खबर सामने आई है। नई रिसर्च में पता चला है कि फाइजर (Pfizer) की कोरोना वैक्सीन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट्स पर भी कारगर है। यानी यह वैक्सीन इन नए वैरिएंट्स को रोकने में भी असरदार है।
coronavirus,pfizer,covid 19 vaccine,uk virus,news इन वैरिएंट्स की वजह से दुनियाभर में चिंता थी। दोनों ही वैरिएंट्स में एक कॉमन म्युटेशन था, जिसे N501Y नाम दिया गया था। यह बदलाव स्पाइक प्रोटीन में उस जगह पर हुआ था, जो शरीर में जाकर वायरस को ढंकता है। इस बदलाव की वजह से ही इंफेक्शन तेजी से बढ़ रहा है।

ब्रिटेन में नए सामने आने वाले ज्यादातर केस नए स्ट्रेन की वजह से थे। इससे पहले ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने यह डर जताया था कि हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन पर वैक्सीन फेल हो जाए। इस वजह से नए स्ट्रेन को आइसोलेट कर उस पर वैक्सीन के ट्रायल करने की प्रक्रिया भी तेज हो गई थी। coronavirus,pfizer,covid 19 vaccine,uk virus,news दरअसल, वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति शरीर में जाता है, तो उसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो जाता है। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस ने इन बदलावों को ट्रैक किया है और यह पता लगाने की कोशिश की है कि एक साल पहले चीन में ट्रेस होने के बाद से वायरस में कितने और किस तरह के बदलाव हुए हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिकों का दावा है कि यूके में मिले नए स्ट्रेन की वजह से कोरोना इंफेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ी है। ब्रिटेन में सामने आए ज्यादातर नए केस इसी स्ट्रेन के हैं।

फाइजर के टॉप वायरल वैक्सीन साइंटिस्ट फिल डॉरमिजर ने कहा, 'वायरस के तेजी से फैलने के पीछे ये म्यूटेशन जिम्मेदार हो सकता है। वैज्ञानिक वायरस के बच निकलने और एंटीबॉडी के बेअसर होने को लेकर भी चिंतित थे।' coronavirus,pfizer,covid 19 vaccine,uk virus,news यह स्टडी उन लोगों के ब्लड सैम्पल पर आधारित हैं, जिन्हें ये वैक्सीन दी गई था। इस शोध के निष्कर्ष सीमित हैं, क्योंकि इसमें तेजी से फैलने वाले वायरस के नए वेरिएंट में पाए गए सभी म्यूटेशन की जांच नहीं की गई है।

डॉरमिजर ने ये भी कहा कि म्यूटेशन पर वैक्सीन के असर ने हमारा उत्साह बढ़ाया है। इससे पहले कंपनी ने 15 अन्य म्यूटेशन्स को भी टेस्ट किया था। अब तक हम कुल 16 म्यूटेशन्स की जांच कर चुके हैं और इससे पहले किसी म्यूटेंट पर इसका प्रभाव नहीं दिखा था। तो ये एक एक अच्छी खबर है।

डॉरमिजर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के वेरिएंट में एक और नया म्यूटेशन देखा गया है। E484K नाम के इस वेरिएंट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अब वैज्ञानिक ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले म्यूटेशन के खिलाफ वैक्सीन के असर को देखने के लिए भी टेस्ट आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में उन्हें कुछ जरूरी डेटा मिल जाए। coronavirus,pfizer,covid 19 vaccine,uk virus,news कैसे हुई नई स्टडी?

- फाइजर ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के मेडिकल ब्रांच के रिसर्चर्स के साथ मिलकर टीम बनाई थी। इस टीम को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वे इस बात की जांच करें कि वायरस में बदलाव की वजह से वैक्सीन की इफेक्टिवनेस प्रभावित हुई है या नहीं?

- स्टडी के दौरान 20 ऐसे लोगों से ब्लड सैम्पल लिए, जिन्हें फाइजर की वैक्सीन लगाई गई थी। इन लोगों के शरीर में जो एंटीबॉडी बनी है, उसका इस्तेमाल करते हुए लैबोरेटरी में वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ वैक्सीन की इफेक्टिवनेस की जांच की गई। इसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि वैक्सीन इन स्ट्रेन पर भी कारगर है।

- यह स्टडी रिसर्चर्स की एक ऑनलाइन साइट पर पोस्ट हुई है। फिलहाल यह स्टडी प्राथमिक है। विशेषज्ञों ने इसकी समीक्षा नहीं की है। मेडिकल रिसर्च में यह एक अहम पहलू माना जाता है। इस वजह से स्टडी पर सवाल भी उठ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका