Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना टेस्टिंग की नई तकनीक का दावा, सिर्फ 1 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, खर्चा सिर्फ 400 रुपए

डिवाइस से किए गए टेस्ट की रिपोर्ट स्मार्टफोन ऐप्लीकेशन के जरिए महज 1 घंटे के अंदर ही मिल जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 11:56:23

कोरोना टेस्टिंग की नई तकनीक का दावा, सिर्फ 1 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट, खर्चा सिर्फ 400 रुपए

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब तक 14 लाख के करीब कोरोना मरीज सामने आ चुके है। भारत के सभी राज्यों में कोरोना की टेस्टिंग पर पूरा जोर दिया जा रहा है। ऐसे में आईआईटी खड़गपुर के रिसर्चर्स ने शनिवार को कोरोना के रैपिड टेस्ट के लिए एक नोवेल टेक्नोलॉजी विकसित करने का दावा किया है। इस अल्ट्रा-लो-कॉस्ट पोर्टेबल डिवाइस के जरिए कोरोना की जांच की कीमत सिर्फ 400 रुपए आएगी। डिवाइस से किए गए टेस्ट की रिपोर्ट स्मार्टफोन ऐप्लीकेशन के जरिए महज 1 घंटे के अंदर ही मिल जाएगी। आईआईटी खड़गपुर के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया, इस अल्ट्रा-लो-कॉस्ट पोर्टेबल डिवाइस का उपयोग कहीं पर भी किया जा सकता है। इसमें स्वाब के नमूने की जांच के लिए किसी विशेष लैब की जरूरत नहीं पड़ती। इस डिवाइस से लार्ज नंबर में टेस्ट किए जा सकते हैं। इस डिवाइस को इस हिसाब से बनाया गया है, जिससे इसे कम संसाधनों वाली जगह पर भी इस्तेमाल किया जा सके। यह डिवाइस मार्केट में आने के लिए तैयार है। कॉर्पोरेट या स्टार्ट-अप के साथ लाइसेंस और प्रोडक्शन जैसी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद इसे मार्केट में लाया जाएगा।
मोबाइल ऐप पर मिलेगा रिजल्ट

हर टेस्ट से के बाद डिवाइस में लगे पेपर कार्टेज को बदलना होगा। डिवाइस से की गई जांच का रिजल्ट मोबाइल ऐप पर मिलेगा। रिसर्चर्स ने दावा किया कि ये डिवाइस आरटी-पीसीआर के मानकों पर 100% खरी उतरी है और इससे हर बार सही रिजल्ट ही मिले हैं। आईआईटी खड़गपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर अरिंदम मोंदल ने बताया कि इस पोर्टेबल डिवाइस को सिर्फ कोरोना की जांच के लिए ही नहीं बनाया गया, बल्कि इससे अन्य आरएनए वायरस का भी पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए इस टेस्टिंग डिवाइस का महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे भविष्य के लिए हमें तैयार रहने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology