न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / 15 अगस्त को लाल किले पर इस बार होगा अलग नजारा, PPE किट में पुलिस, 250 के करीब गेस्ट

कोरोना वायरस संकट के बीच जल्द ही स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, इस बार महामारी की वजह से दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले का नजारा कुछ अलग होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 12:09:10

कोरोना संकट / 15 अगस्त को लाल किले पर इस बार होगा अलग नजारा, PPE किट में पुलिस, 250 के करीब गेस्ट

कोरोना वायरस संकट के बीच जल्द ही स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, इस बार महामारी की वजह से दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले का नजारा कुछ अलग होगा। कोरोना की वजह से इस बार 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान ना ही मेहमानों की भीड़ होगी और ना ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा, बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर लाल किले के ठीक सामने बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहते हैं।

गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स

गृह मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, इस बार 15 अगस्त के मौके पर काफी कम मेहमानों को न्योता दिया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर होंगे, मास्क पहनकर आना जरूरी होगी। बैठने की व्यवस्था अलग होगी और दो गज की दूरी रखी जाएगी। केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कोविड वॉरियर्स को न्योता दिया जा सकता है। वहीं मेहमानों के बीच बैठने की दूरी भी बढ़ा दी जाएगी। हर साल लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर जश्न के दौरान 1000 के करीब विशेष अतिथि बुलाए जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस संख्या को 250 के करीब तक सीमित रखा जाएगा।

मीडिया खबर के मुताबिक 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के संबोधन में 'आत्मनिर्भर भारत अभियान', कोरोना वैक्सीन, सीमा सुरक्षा और कोरोना की लड़ाई में स्वदेशी अभियान ने किस तरीके से बढ़-चढ़कर के कदम उठाया है, इन विषयों का जिक्र हो सकता है। इतना ही नहीं जो पुलिस लाल किले के आसपास तैनात होगी, वो PPE किट पहनकर रहेगी।

250 मेहमान होंगे शामिल

जिस वक्त लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे तब सिर्फ 250 मेहमान ही सामने बैठे होंगे। वो भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए। 15 अगस्त की दोपहर को राष्ट्रपति भवन में जो एट होम कार्यक्रम होता है उसमें भी इस बार नियमों का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा इस थीम को कोविड वॉरियर्स को समर्पित किया जाएगा।

हालांकि, इन 250 मेहमानों में कौन शामिल होगा इसकी फाइनल लिस्ट अभी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की जानी बाकी है। दूसरी ओर गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को 15 अगस्त को लेकर गाइडलाइन्स भेज दी हैं। जिनमें राजधानी, जिला, ब्लॉक स्तर पर किस तरह कार्यक्रम मनाया जा सकता है, इसके लिए सावधानियां बताई गई हैं। बता दें कि कोरोना संकट सामने आने के बाद 15 अगस्त का कार्यक्रम पहला बड़ा सरकारी कार्यक्रम होगा।

देश में बढ़ता कोरोना

बता दे, भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 30 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। बता दे, इससे पहले बुधवार को ही 45 हजार 601 लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9 हजार 895, आंध्र प्रदेश में 7 हजार 998, तमिलनाडु में 6 हजार 472 और कर्नाटक में 5 हजार 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले 24 घंटे में 740 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 मार्च को देश में कोरोना से पहली मौत हुई थी। इसके 135 दिन के अंदर 30 हजार 645 लोगों ने जान गंवा दी। स्पेन को पीछे छोड़कर अब भारत दुनिया का 7वां देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा जानें गई हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में हर 10 लाख की आबादी में 22 लोगों की जान जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका