न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या अमेरिका को मिल गई कोरोना वायरस की वैक्सीन में बड़ी कामयाबी?, ट्रंप ने किया ये ट्वीट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वैक्सीन और थेराप्यूटिक पर शानदार प्रगति हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 6:43:34

क्या अमेरिका को मिल गई कोरोना वायरस की वैक्सीन में बड़ी कामयाबी?, ट्रंप ने किया ये ट्वीट

दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 1 करोड़ 48 लाख 82 हजार 653 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 89 लाख 37 हजार 9 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 14 हजार 2 की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। यहां, 39,61,805 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। वहीं, 1,43,864 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है। वहीं, कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए अमेरिका तेजी से काम कर रहा है। अब कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में अमेरिका को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'वैक्सीन और थेराप्यूटिक पर शानदार प्रगति हो रही है।'

बता दे, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, 'वैक्सीन पर अच्छी खबर।'

अमेरिका में सबसे पहले टेस्ट किए गए कोरोना वायरस की वैक्सीन मॉडर्ना इंक (Moderna Inc.) के पहले दो ट्रायल के परिणाम से वैज्ञानिक खुश हैं। अब उनके ताजा ट्वीट से माना जा रहा है कि वैक्सीन को लेकर जारी खोज में काफी हद तक कामयाबी मिल गई है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर अमेरिका समेत दुनियाभर में ट्रायल चल रहे हैं।

भारत में COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू

भारत में भी कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, 'स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है। पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं। हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह जीत प्राप्त कर लेंगे।'

बता दे, कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए दुनियाभर के रिसर्चर 160 से ज्यादा वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। इसमें 26 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल्स के स्टेज में हैं। आम तौर पर किसी भी वैक्सीन को क्लिनिक तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं। लेकिन जल्द से जल्द सेफ और इफेक्टिव वैक्सीन पाने के लिए ह्यूमन ट्रायल्स के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 ट्रायल्स को मर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल