न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पिछले 24 घंटे में मिले 15 हजार के करीब मरीज; हरियाणा के एक हॉस्टल में 54 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार लगातार तेज होते जा रही है। मंगलवार को देशभर में 14,997 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,113 लोग रिकवर हुए और 98 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 9:00:36

देश में पिछले 24 घंटे में मिले 15 हजार के करीब मरीज; हरियाणा के एक हॉस्टल में 54 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार लगातार तेज होते जा रही है। मंगलवार को देशभर में 14,997 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,113 लोग रिकवर हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक यहां 1 करोड़ 11 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 385 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 67 हजार 183 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना मरीजों में तेजी के बीच एक राहत की खबर है। देश में 5 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां 99% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश है। सबसे ज्यादा 99.7% मरीज अरुणाचल प्रदेश में ठीक हो चुके हैं।

हरियाणा के करनाल में एक स्कूल के हॉस्टल में 54 स्टूडेंट कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। करनाल के सिविल सर्जन योगेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि हमारी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।

आपको बता दे, 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां, पॉजिटिविटी रेट यानी मरीजों के मिलने की रफ्तार 5% से ज्यादा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 13.2% पॉजिटिविटी रेट है। इसके अलावा गोवा में 11.1%, नगालैंड में 9.3% और केरल में 9.2% की रफ्तार से संक्रमितों की पहचान हो रही है।

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से लगातार 6000 से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे है। मंगलवार को 7 हजार 863 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6 हजार 332 लोग रिकवर हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक यहां 21,69,330 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 36 हजार 790 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,238 मरीजों की माौत हो गई। 79 हजार 93 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में मंगलवार को 102 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 66 लोग रिकवर हुए। अब तक यहां 3,20,557 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 26 हजार 430 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं। 2 हजार 787 मरीजों की मौत हो गई। 1 हजार 340 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार को 217 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 78 लोग रिकवर हुए। अब तक 6,39,681 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 6,27,227 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,911 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 हजार 543 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 454 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 361 लोग रिकवर हुए। अब तक 2,70,770 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2,63,837 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 411 मरीजों की जान चली गई। 2 हजार 522 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 331 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 259 लोग रिकवर हुए। अब तक 2,62,433 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2,55,595 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 865 मरीजों की मौत हो गई। 2 हजार 973 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

केरल में मंगलवार को 2,938 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3 हजार 512 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 10,64,280 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10,12,484 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 227 मरीजों की मौत हो गई। 47,274 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर