न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 लाख पार / जून के 24 दिनों में बढ़े कोरोना के 3 लाख नए केस, बस 6 दिन में हुए 4 से 5 लाख

कोरोना संक्रमितों की देश में शुक्रवार को 5 लाख को पार कर गई है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 9:18:54

5 लाख पार / जून के 24 दिनों में बढ़े कोरोना के 3 लाख नए केस, बस 6 दिन में हुए 4 से 5 लाख

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में शुक्रवार को 5 लाख को पार कर गई है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 446 हो गई है। भारत में सिर्फ 6 दिनों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख से बढ़कर 5 लाख हो गया। जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया।

देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर कोरोना संक्रमण टॉप गियर में आ गया और महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और अब 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। मतलब अब हर 6 दिन में एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगले हफ्ते तक भारत, रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएगा।

राहत की बात यह है कि अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 82 दिनों में 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में इतने मामले होने में 149 दिन लगे। यह तब है जब भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।

देश में संक्रमण की शुरुआत से लेकर 50 हजार मामले होने में 98 दिन लगे लेकिन इसके बाद कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली और अगले 50 हजार मरीज आने में सिर्फ 12 दिन ही लगे।

- 1 से 1.5 लाख मामले होने में 8 दिन
- 1.5 से 2 लाख मरीज अगले 7 दिन

5 दिनों में 50 हजार मामले

- 2 लाख से 2.5 लाख केस होने में 5 दिन
- 2.5 से 3 लाख केस होने में महज 5 दिन

4 दिनों में 50 हजार मामले

- 3 से 3.5 लाख मामले होने में 4 दिन
- 3.5 से 4 लाख मामले होने में भी 4 दिन

3 दिनों में 50 हजार मामले


- 4 से 4.5 लाख होने में 3 दिन
- 4.5 से 5 लाख केस होने में 3 दिन

रिकवरी रेट में आई तेजी

अच्छी खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। इस दौरान रिकवरी रेट में भी 16% की बढ़ोतरी हुई और यह अब 58.26% पर पहुंच गया है। लॉकडाउन और अनलॉक-1 का कंपेरिजन करें तो सबसे ज्यादा 1 लाख 321 मरीज जून में ठीक हुए हैं। यानी एक्टिव और स्वस्थ हुए मरीज के बीच भी गैप बढ़ा है। इसे ऐसे समझें- एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तब एक्टिव केस 91 हजार 819 थे, तो रिकवर केस की संख्या 87 हजार 692 थी। उस वक्त दोनों के बीच अंतर 4 हजार 127 था। 26 जून को एक्टिव केस 1 लाख 97 हजार 784 और रिकवर केस 2 लाख 95 हजार 917 हो गए। दोनों के बीच अंतर बढ़कर एक लाख 321 हो गया।

देश में कोरोना का सबसे बुरा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। देश में 5 लाख संक्रमितों में 30.01 % मरीज केवल महाराष्ट्र से हैं। दिल्ली दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित प्रदेश है। देश के कुल संक्रमितों में 14.99% मरीज दिल्ली से हैं। जबकि तमिलनाडु के 14.42% संक्रमित हैं। सबसे कम कोरोना पॉजिटिव मरीज मेघालय में हैं। यहां अब तक 47 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। दूसरे नंबर पर अंडमान निकोबार है। यहां 72 मरीजों की पहचान हुई है। देश में अब तक 15 हजार 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 45.24% लोग महाराष्ट्र से थे। मरने वालों में दिल्ली के 15.85% और गुजरात के 11.44% लोग थे।

इन चार राज्यों में नहीं हुई एक भी मौत

बता दे, देश में संक्रमण भी बढ़ रहा है और मौतें भी हो रही है। ऐसे में चार राज्य मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम ऐसे हैं, जहां अब तक कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में इसके मामलों की संख्या देश के बाकी हिस्सों की तुलना में कम है। सरकार ने कहा कि 8 पूर्वोत्तर राज्यों में जांच सुविधाओं और समर्पित कोविड-19 अस्पतालों की कमी से शुरुआत में इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई में बाधा आयी लेकिन उसके बाद से आधारभूत ढांचा मजबूत किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अभी तक की स्थिति के अनुसार वहां ठीक हुए मरीजों की संख्या 5 हजार 715 है, जो कि उपचारित मरीजों की संख्या 3 हजार 731 से कम है। पूरे क्षेत्र में मृतक संख्या 12 है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका