Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में भी बढ़ने लगे कोरोना के मरीज; महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 10 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 18,292 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Mar 2021 8:19:08

दिल्ली में भी बढ़ने लगे कोरोना के मरीज; महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 10 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 18,292 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 14,162 लोग रिकवर हुए और 109 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 4130 की बढ़ोतरी हुई। इसके पहले गुरुवार को 2,921, बुधवार को 3,260 और मंगलवार को 1,781 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब तक 1 करोड़ 11 लाख 91 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 52 हजार 174 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 693 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 77 हजार 389 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। दिल्‍ली में एक दिन में कोरोना के 312 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हो गई। यहां पर पॉजिटिविटी रेट भी 0.53 फीसदी पहुंच गया है। राजधानी में अब तक 6,40,494 केस आ चुके हैं जबकि इलाज के बाद 6,27,797 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। वहीं महामारी से 10,918 लोग जान गंवा चुके हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10,216 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,467 लोग रिकवर हुए और 53 की मौत हो गई। अब तक यहां 21 लाख 98 हजार 399 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 55 हजार 591लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,393 मरीजों की माौत हो गई। 88,838 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

केरल में शुक्रवार को 2,776 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3638 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार 437 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 24 हजार 309 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,272 मरीजों की मौत हो गई। 43,559 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 457 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 308 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 63 हजार 747 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 56 हजार 424 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3866 मरीजों की मौत हो गई। 3457 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 195 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 119 लोग रिकवर हुए। अब तक यहां 3 लाख 21 हजार 123 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 750 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं। 2789 मरीजों की मौत हो गई। 1584 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। गुजरात में शुक्रवार को 515 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 405 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 72 हजार 240 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 64 हजार 969 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4413 मरीजों की जान चली गई। 2858 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 127 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 139 लोग रिकवर हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 04 हजार 034 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5 लाख 93 हजार 288 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8729 मरीजों की मौत हो गई। अभी 2017 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में शुक्रवार को 677 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 427 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हुई। अब तक 9 लाख 53 हजार 813 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 9 लाख 35 हजार 066 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12354 मरीजों की मौत हो गई। अभी 6374 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा में शुक्रवार को 233 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 124 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 71 हजार 892 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 लाख 67 हजार 116 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3053 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1723 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका